आमिर खान की, लाडली आइरा खान ने, बॉयफ्रेंड संग की, सगाई

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के घर जल्द ही शहनाई गूंजने वाली है। उनकी लाडली बेटी आइरा खान और उनके बॉयफ्रेंड…
1 Min Read 0 145

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के घर जल्द ही शहनाई गूंजने वाली है। उनकी लाडली बेटी आइरा खान और उनके बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे अब शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। दोनों ने शुक्रवार को पूरे परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सगाई कर ली है।

आमिर खान की बेटी आइरा खान और नुपुर शिखरे की सगाई मुंबई में ही की गई है। इस ग्रैंड पार्टी में आमिर खान की पूर्व पत्नियों और उनके खान परिवार के करीबी दोस्तों के साथ कई लोगों ने शिरकत की। आमिर खान के अलावा इस पार्टी में सबकी नजर उनकी दोनों पूर्व पत्नियों रीता दत्ता और किरण राव पर रही। इनके साथ ही आमिर खान की मां जीनत हुसैन भी व्हील चेयर पर अपनी पोती को आशीर्वाद देने पहुंचीं।

खूबसूरत दिखीं आइरा-आइरा ने अपनी सगाई में अपने लुक से सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने इस मौके पर रेड ऑफ शोल्डर गाउन पहना था। यह उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। वहीं नुपुर काले रंग के सूट और बो टाई में काफी डेशिंग लग रहे थे।

ये सेलेब्स भी आए नजर -खान परिवार के इन सदस्यों के साथ इस पार्टी में आमिर के भांजे व एक्टर इमरान खान भी नजर आए। इसके साथ आमिर के सबसे करीबी निर्देशक आशुतोष गोवारिकर भी अपनी पत्नी सुनीता के साथ इस पार्टी में शामिल हुए। इस पार्टी में कमल हासन की बेटी अक्षरा हसन और एक्टर गुलशन देवैया भी शामिल हुए।

फातिमा का अंदाज -इस पार्टी में नुपुर और आइरा के अलावा सबकी नजर एक और मेहमान पर थी, वह हैं फातिमा सना शेख। आपको बता दें कि फातिमा और आमिर के रिश्ते को लेकर कई बार अफवाहें सामने आ चुकी हैं। ऐसे में क्लोज फैमिली वाले इस फंगशन में उनकी मौजूदगी सबको चौंका रही थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *