जनवरी 2021 में अमेरिका की पहली महिला वित्त मंत्री के पद पर कार्यभार संभालने के बाद येलेन ने भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीथारमन के साथ फोन पर पहली बार बात की है. और अमेरिका ने कोरोना वैक्सीन विकसित करने के प्रयासों में भारत के योगदान की तारीफ की.
अमेरिका की पहली वित्त मंत्री बनीं जैनेट येलेन ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से फोन पर बातचीत कर Covid-19 वैश्विक महामारी के जंग के खिलाफ अहम साझेदार के तौर पर भारत की भूमिका की सराहना की और वैश्विक,आर्थिक मामलो पर चर्चा की.सोमवार को अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने बातचीत के दौरान कहा कोरोना महामारी से दुनिया को मजबूती के साथ उबरने में सहयोग किया .साहसिक जलवायु एजेंडा को आगे बढ़ाने, असमानता का मुकाबला करने इन पर मिलकर काम करने की मंशा जताई.
अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने बताया कि येलेन ने कोविड-19 से मुकाबले में मुख्य साझेदार के तौर पर भारत की भूमिका की प्रशंसा की. मंत्रालय ने कहा येलेन साझा प्राथमिकताओं के लिए काम करने की खातिर सीतारमण के साथ दोनों तरफ से एवं सबका सहयोग करने को इच्छुक हैं.
मंत्रालय ने बताया कि निर्मला सीतारमण ने येलेन को कोविड-19 के लिए सोच-विचार कर तैयार किए गए 1,900 अरब डॉलर के राहत पैकेज” के लिए बधाई दी और येलेन तथा सीतारमण के बीच 20 सहित अलग-अलग बहुपक्षीय मंचों पर आर्थिक एवं रणनीतिक सहयोग के साथ मिलकर काम करने पर सहमति बनी.