सचिन और सुप्रिया का जन्मदिन -10 साल छोटी, एक्ट्रेस से की है, शादी

  बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री मशूहर सचिन किसी पहचान के मोहताज नहीं है उन्होने हिंदी और मराठी दोनों में खुभ…
1 Min Read 0 75

 

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री मशूहर सचिन किसी पहचान के मोहताज नहीं है उन्होने हिंदी और मराठी दोनों में खुभ नाम कमाया है , सचिन की बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई फैन है।सचिन आज 64 साल की उम्र पार कर चुके हैं। 17 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाने वाले है सचिन की पहली हिंदी फिल्म साल 1965 में आई थी, जिसका नाम था डाकघर। ये फिल्म रविंद्रनाथ टैगोर के नाटक पर आधारित थी। सचिन की पूरी जिंदगी कैमरे के सामने बीत गई ऐसा कहना गलत नहीं होगा क्योंकि जब उन्होंने अपनी पहली फिल्म की थी, तो उनकी उम्र चार साल थी।

सचिन जीवन की बात करें तो सचिन की पत्नी सुप्रिया भी टीवी और सिनेमा का जाना पहचाना नाम हैं।सचिन और सुप्रिया की जोड़ी फिल्मी दुनिया की बेहतरीन जोड़ियों में से एक मानी जाती है। सचिन के साथ आज सुप्रिया का भी जन्मदिन है। सचिन और सुप्रिया की पहली मुलाकात मराठी फिल्म के सेट पर हुई थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान सचिन और सुप्रिया एक दूसरे के करीब आ गए थे और फिर कम उम्र में ही दोनों ने 1985 में शादी कर ली थी।

सचिन ने सबसे पहले एक्टिंग का गुर 1961 में फिल्म सूनबाई से सीखा। सचिन सिर्फ 4 साल की उम्र में उन्होंने अपनी मराठी फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत लिया था। ये पुरस्कार उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने दिया था।

सचिन 1967 में आई अपनी दूसरी फिल्म मझली दीदी में सचिन ने दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र और मीना कुमार के साथ स्क्रीन शेयर की। इस फिल्म का निर्देशन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया था। इसके बाद वो कई बड़ी फिल्मों में एक्टिंग करते दिखाई दिए उनमें ज्वैल थीफ, चंदा और बिजली, ब्रह्मचारी और मेला जैसे नाम रहे हैं। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करीब 15 फिल्मों में काम किया था।

सचिन ने अपनी जिंदगी का पहला लीड रोल बतौर हीरो फिल्म गीत गाता चल में किया। ये राजश्री प्रोडक्शन के तहत बनने वाली फिल्म थी। इस फिल्म में उनकी हीरोइन सारिका थीं। ये दोनों कलाकार फिर साल 1976 में बालिका वधु, कॉलेज गर्ल और नदिया के पार जैसी फिल्मों में साथ नजर आए।

सचिन ने फिल्मों में अच्छे सपोर्टिंग रोल भी निभाए हैं। उन्होंने त्रिशूल, शोले, अवतार, सुर संगम और सत्ते पर सत्ता जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया लेकिन इसके बाद उन्होंने निर्देशन की ओर अपना रुख किया। उन्होंने मराठी फिल्मों के साथ साथ कई टीवी सीरियलों का निर्देशन किया।फिल्मों के अलावा हिंदी टीवी सीरियल जैसे तू-तू, मैं-मैं का निर्देशन उन्होंने किया, जो जबरदस्त हिट साबित हुआ। इस फिल्म में उनकी पत्नी सुप्रिया और मशहूर अदाकारा रीमा लागू भी थीं। उन्होंने दारा सिंह को लेकर भी एक सीरियल बनाया जिसका नाम था हद कर दी।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *