राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. भारत के 13वें राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के बाद 25 जुलाई 2017 को भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंद ने शपथ ग्रहण की. राष्ट्रपति कोविंद के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम मोदी समेत देश के कई राजनेताओं ने उन्हें बधाई दी है.
पीएम मोदी ने ट्विटर पर राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा- राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की बधाई. उन्होंने अपने विनम्र व्यक्तित्व के कारण पूरे देश को अपना दीवाना बना लिया है. समाज के गरीब और हाशिए के वर्गों को सशक्त बनाने पर उनका ध्यान अनुकरणीय है. वह लंबा और स्वस्थ जीवन जीएं.
Birthday greetings to Rashtrapati Ji. Due to his humble personality, he has endeared himself to the entire nation. His focus on empowering the poor and marginalised sections of society is exemplary. May he lead a long and healthy life. @rashtrapatibhvn
— Narendra Modi (@narendramodi) October 1, 2021
राष्ट्रपति कोविंद का जन्म 1 अक्टूबर 1945 को यूपी के कानपुर जिले एक गांव में हुआ. उनका जन्म बेहद साधारण परिवार में हुआ था. उस समय देश अंग्रेजों का गुलाम था. वह 25 जुलाई 2017 को देश के 14वें राष्ट्रपति बने. उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा है. कठिनाइयों और चुनौतियों के होने के बावजूद शिक्षा प्राप्त कर रामनाथ कोविंद ने सुप्रीम कोर्ट में वकालत शुरू कर दी. राजनीति में उनकी एंट्री साल 1994 में हुई, जब वह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुने गए थे.
पेशे से वकील कोविंद ने दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस भी की. साल 2006 तक वह दो बार संसद के ऊपरी सदन के सदस्य रहे. कोविंद, पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के निजी सचिव भी रह चुके हैं. इसके साथ ही बीजेपी ने उन्हें अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता भी नियुक्त किया था. कोविंद बीजेपी दलित मोर्चा के अध्यक्ष पद की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. साथ ही वह ऑल इंडिया कोली समाज के अध्यक्ष रह चुके हैं.