दिन की ,शुरूआत करने, के लिए ,बेस्ट हैं ,ये फूड्स

सुबह का नास्ता वो मील होता है जो दिनभर हमें एनर्जी भरा रखने में मदद करता है. और जिसे रात…
1 Min Read 0 136

सुबह का नास्ता वो मील होता है जो दिनभर हमें एनर्जी भरा रखने में मदद करता है. और जिसे रात भर के खाली पेट के बाद हम खाते हैं. हर किसी को अपने दिन की शुरुआत हेल्दी ब्रेकफास्ट के साथ करनी चाहिए.

सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट खाना जरुरी है. लेकिन काम में बीजी और समय की कमी के चलते हम हेल्दी चीजों की तरफ ध्यान नहीं देते हैं. कई स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी यही सलाह देते हैं कि अपने मेटाबॉलिज्म को सही रखने के लिए दिन की शुरूआत अच्छी होनी चाहिए. तो अगर आप भी हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट फूड्स की तलाश में हैं तो परेशान न हों हम आपको बताते हैं ऐसे हेल्दी फूड्स के बारे में जिन्हें आप अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं.

समय की है कमी तो ब्रेकफास्ट में बनाएं ये क्विक रेसिपी

आयुर्वेद में आंवले को बहुत गुणकारी माना जाता है. , चिया सीड्सःचिया सीड्स प्रोटीन से भरे होते हैं. इसमें अमीनो एसिड, फैटी एसिड, मैग्नीशियम, आयरन और बी विटामिन में भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इन सुपर सीड्स को स्मूदी और सलाद के रूप में ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं.

खजूर इंस्टेंट एनर्जी का एक बड़ा सोर्स है. दिन की शुरूआत करने के लिए खजूर एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. खजूर में घुलनशील रेशों का एक समूह होता है जो अच्छे पाचन और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है.

भीगे बादामःबादाम एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है जिसे सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. दिन की शुरूआत करने के लिए भीगे हुए बादाम एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. बादाम में आवश्यक विटामिन और खनिज भरे होते हैं. जब आप उन्हें भिगोते हैं, तो इनकी न्यूट्रिएंट वैल्यू और बढ़ सकती है. रोज सुबह 5-8 भीगे बादाम का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है.विज्ञापन

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *