टोक्यो पैरालंपिक गेम्स में भारत के पैरा एथलीट प्रवीण कुमार ने मेन्स हाई जंप (T64) में सिल्वर मेडल जीत लिया। प्रवीण कुमार ने एशियन रिकॉर्ड तोड़ते हुए मेडल अपने नाम किया। ये टोक्यो पैरालंपिक में भारत का 11वां मेडल जबकि छठा सिल्वर मेडल है।18 साल के प्रवीण कुमार ने हाई जंप T64 कैटेगिरी में 2.07 मीटर की जंप लगाते हुए सिल्वर मेडल जीता।
प्रवीण कुमार को मेडल जीतने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी। पीएम ने लिखा, “पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीतने पर प्रवीण कुमार पर गर्व है। यह मेडल उनकी कड़ी मेहनत और अद्वितीय समर्पण का परिणाम है। उन्हे बधाई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।
Proud of Praveen Kumar for winning the Silver medal at the #Paralympics. This medal is the result of his hard work and unparalleled dedication. Congratulations to him. Best wishes for his future endeavours. #Praise4Para
— Narendra Modi (@narendramodi) September 3, 2021