मिशिगन की 25 वर्षीय वैदेही डोंगरे को मिस इंडिया यूएसए 2021 का ताज पहनाया गया है। वैदेही ने मिशिगन विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है।वह एक बड़ी कंपनी में बिज़नेस डेवलपमेंट मैनेजर के रूप में काम करती हैं।इसके अलावा वैदेही को शानदार भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक के लिए ‘मिस टैलेंटेड’ का पुरस्कार भी दिया
वैदेही ने कहा, ‘मैं अपने समाज पर एक सकारात्मक प्रभाव छोड़ना चाहती हूं और महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता तथा साक्षरता के लिए काम करना चाहती हूं।’
View this post on Instagram
वहीं, दूसरे स्थान पर रही जॉर्जिया की अर्शी लालानी ने अपने आत्मविश्वास और प्रस्तुति से सभी को चकित कर दिया और वह दूसरे नंबर पर रहीं। वह ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित रही हैं। वहीं नार्थ कैरोलिना की मीरा कसारी तीसरे स्थान पर रहीं।
मिस इंडिया-यूएसए 2021 के प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि और प्रमुख जज वर्ष 1997 की मिस वर्ल्ड डायना हेडन, जज थीं। 30 राज्यों की 61 प्रतिभागियों ने तीन अलग-अलग प्रतियोगिताओं ‘मिस इंडिया यूएसए’, ‘मिसेज इंडिया यूएसए’ और ‘मिस टीन इंडिया यूएसए’ में भाग लिया था। इन तीन श्रेणियों की विजेताओं को विश्व प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मुंबई जाने की टिकट भी दी गई है।
न्यूयॉर्क में जाने माने भारतवंशी अमेरिकी धर्मात्मा सरन और नीलम सरन ने लगभग 40 साल पहले ‘वर्ल्डवाइड पेजेंट्स’ के बैनर तले इसकी शुरुआत की थी। ‘मिस इंडिया यूएसए’ भारत के बाहर सबसे लंबे समय तक चलने वाली भारतीय सौंदर्य प्रतियोगिता है।