भारत में आज ही के दिन देश की पहली बस सेवा

भारत का मुंबई शहर बहुत अलग या कह सकते है की अनोखा है और इसका अपना अलग इतिहास और संस्कृति…
1 Min Read 0 32

भारत का मुंबई शहर बहुत अलग या कह सकते है की अनोखा है और इसका अपना अलग इतिहास और संस्कृति है ही जो देश का खास शहर बनाती है.इसके अलग अलग स्थान के अलावा कई सेवाओं का अपना ऐतिहासिक महत्व है.

इसमें इसकी बस सेवा जो बेस्ट के नाम से मशहूर है, की अपनी महत्व है. बेस्ट ने काफी वक्त से मुंबई की जीवन रेखा के तौर पर काम किया.सबसे पहले यह सेवा 15 जुलाई 1926 को शुरू हुई थी. इसी दिन  मुंबई के लोगों को पहली बार बस दौड़ती देखी गई थी.

मुंबई के ये पहली बस सेवा नहीं बल्कि पूरे देश की पहली बस सेवा थी.और इस सेवा को बृहनमुंबई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट ने शुरू किया था.और इस बेस्ट बससेवा को पहली बार अफगान चर्च से क्रॉफोर्ड मार्केट तक चलाया गया था.

जब बेस्ट सेवा की शुरुआत हुई थी तब मुंबई की जनता ने गर्मजोशी से इसका स्वागत किया टैक्सी ड्राइवरों इसका खुभ विरोध किया लेकिन इस तगड़े विरोध केबाद भी साल के अंत तक इसने 6 लाख यात्रियों को यात्रा कराई. इसके बाद यह संख्या 38 लाख हो गई थी.

साल 1926 में बेस्ट मोटर बस का ऑपरेटर बन सका. 1947 में बेस्ट  नगर निगम का निकाय बना और उसने अपना नाम बॉम्बे इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट रख लिया और वह बेस्ट नाम से मशहूर हो गई. 1995 में बंबई का नाम मुंबई करने के साथ इसे पुनर्गठित किया गया और बृहनमुंबई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट नाम दिया गया है जिससे वह बेस्ट ही कहलाती रहे. आज बेस्ट मुबई महानगरपालिका निगम के अंतर्गत एक स्वतंत्र निकाय है.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *