वर्ष 1983 विश्व कप विजेता यशपाल शर्मा का 66 साल में आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया . यशपाल शर्मा भारत को विश्व विजेता बनाने में सबसे अहम भूमिका निभाई थी खासकर सेमीफाइल में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में अहम पारी खेली जो हमेशा के लिए यादगार है.उन्होने 61 रन पारी खेली थी जिसने भारत के लिए फाइनल में पहुंचने के रास्ते आसान कर दिए थे.
यशपाल शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू पाकिस्तान के खिलाफ साल 1978 में किया था, और उन्होने अपने करियर का आखिरी मैच साल 1985 में खेला था. वे कभी भी शून्य पर आउट नहीं हुए थे. सोशल मीडिया पर फैन्स और पूर्व क्रिकेटर ट्वीट कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं
यशपाल शर्मा ने अपने करियर में 37 टेस्ट और 42 वनडे मैच खेले थे. टेस्ट में उनके नाम 1606 रन दर्ज हैं तो वहीं, वनडे में 883 रन बनाए थे. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 2 शतक और 9 अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड दर्ज है. वहीं, वनडे में 4 अर्धशतकीय पारी खेली थी. यशपाल शर्मा के निधन से यकीनन भारतीय क्रिकेट का एक सुनहरा युग भी उनके साथ चला गया है.
यशपाल शर्मा ने हाल ही में दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर खुलासा किया था. 1983 विश्व कप के दौरान वे क्रांति फिल्म देखा करते थे जिससे उनके अंदर ऊर्जा का संचार होता था.