महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची, झारखण्ड में हुआ था उनके पिता का नाम पान सिंह धोनी और माता का नाम देवकी धोनी है. धोनी एक मध्यमवर्गी परिवार से थे. उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा रांची के जवाहर विद्या मंदिर स्कूल से की है MS धोनी आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे है उन्होंने वो सबकुछ हासिल किया, जिसके वो हकदार थे।
धोनी ने 15 साल के करियर में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों और फिनिशरों में ‘माही’ की गिनती होती है। धोनी ने अपने प्रोफेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत सन 1998 में बिहार अंडर-19 टीम से की.
कैप्टन कूल’ के नाम से मशहूर है धोनी की गिनती अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे सफल कप्तानों में होती है। वे आईसीसी की तीन ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं।
भारत ने धोनी की कप्तानी में 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में उनकी कप्तानी में भारत ने दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता,2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी अपने नाम किया। उनके विकेटकीपिंग का कायल तो हर कोई रहा है।शायद ही उनसे बेहतर विकेटकीपिंग कला कोई जानता हो
माही ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 192 बार खिलाड़ियों को स्टंप किया है। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार , उनके नाम टेस्ट में 38, वन-डे में 120 और टी-20 में 34वीं बार स्टंपिंग का रिकॉर्ड है।
अपने क्रिकेटिंग करीयर में धोनी ने 90 टेस्ट में 4876 रन बनाये. टेस्ट में उनकी सबसे बड़ी पारी चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आई, इस पारी में धोनी ने 224 रन बनाये. टेस्ट में धोनी ने स्टंप के पीछे 256 कैच और 38 स्टम्पिंग की है.
वन-डे इंटरनेशनल में धोनी ने 347 मैचों में 10773 रन बनाये. धोनी ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ वन-डे पारी श्रीलंका के खिलाफ 2005 में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेली, इस पारी में धोनी ने 183 रन की पारी खेली. वन डे में धोनी ने विकेट कीपिंग करते हुए 318 कैच पकड़े और 120 स्टम्पिंग की.
सातवें नंबर पर बैटिंग करते हुए बनाया शतक
एमएस धोनी दुनिया में अकेले ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने वन-डे में सातवें नंबर पर बैटिंग करते हुए शतकीय (113) पारी खेली। उन्होंने यह शतक दिसंबर 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा था। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने वन-डे और टेस्ट करियर में अपना पहला शतक ठोका था।