पहल- केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने लॉन्च किया निपुण भारत मिशन बच्चों की सीखने की जरूरतों को पूरा करेगा

  केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ पोखरियाल ‘निशंक’ ने सोमवार, 5 जुलाई, 2021 को वर्चुअल माध्यम से समझ के साथ पढ़ने तथा…
1 Min Read 0 84

 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ पोखरियाल ‘निशंक’ ने सोमवार, 5 जुलाई, 2021 को वर्चुअल माध्यम से समझ के साथ पढ़ने तथा संख्या गणना में निपुणता के लिए राष्ट्रीय पहल निपुण भारत को लॉन्च किया। इस अवसर पर एक शॉर्ट वीडियो, एंथम और निपुण भारत से जुड़े दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।

निपुण भारत मिशन पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश का हर बच्चा वर्ष 2026-27 तक ग्रेड-3 के अंत तक कम से कम मूलभूत साक्षरता और संख्या कीगणना करने का कौशल जरुरी रूप से प्राप्त करे और इस पहल को स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा लागू किया जाएगा

इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ निशंक ने कहा कि निपुण भारत का उद्देश्य 3 से 9 साल के बच्चों की सीखने की जरूरतों को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को बुनियादी भाषा के विकास के लिए प्रतेयक बच्चे की साक्षरता और संख्यात्मक कौशल पर ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि उन्हें अच्छे पाठकों और लेखकों के रूप में विकसित करने में साहयता मिले।

उन्होने आगे कहा की  राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में यह निर्धारित किया गया है कि सभी बच्चों के लिए मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मक कौशल प्राप्त करना तत्काल राष्ट्रीय उद्धेश्य बनना चाहिए। और बताया कि 2021-22 में फाउंडेशनल स्टेज के लिए विभिन्न उपायों को लागू करने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को समग्र शिक्षा योजना के तहत 2688.18 करोड़ रुपये की मंजूरी पहले ही दी जा चुकी है।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *