डिप्रेशन को दूर करने के कुछ घरेलू उपाय

  अकसर डिप्रेस्ड लोग खुद को कमरे में बंद कर इस बीमारी से छुटकारा पाने का हल ढूंढ़ते हैं या…
1 Min Read 0 142

 

अकसर डिप्रेस्ड लोग खुद को कमरे में बंद कर इस बीमारी से छुटकारा पाने का हल ढूंढ़ते हैं या फिर दोस्तों के बीच समय बिताते हैं, उनसे सलाह लेते हैं ताकि वह जल्द ही इससे दूर हो सके। आपको आज बताएगा सबसे हैरान कर देने वाली डिप्रेशन की इलाज… जी हां, अपने डाइट को थोड़ा सा चेंज कर देने से आप डिप्रेशन से निजात पा सकते हैं।

दरअसल हमारे किचन में ऐसे कुछ मसाले मौजूद हैं जिनको रोजाना खाने में उपयोग करने से आपकी यह डिप्रेशन की समस्या दूर भाग जाएगी और आपका मूड भी फ्रेश हो जाएगा।

ज्यादातर लोग इस बीमारी से पीछा छुड़ाने के लिए कई महंगी-महंगी दवाईयां खाते हैं, लेकिन अब डिप्रेशन में खर्च होने वाले पैसे आपके बच जाएंगे क्योंकि दवाई का ही काम करेगी घर की रसोई में रखें मसालें।आइए बताते हैं उन मसालों के

नाम जिनको अपने डाइट में शामिल करने से आपको बहुत फायदा पहुंचेगा

दालचीनी

सबसे पहले नाम आता है दालचीनी का। इसमें एक अलग सी महक होती है। यह आपके दिमाग को एक्टिनव रखने का काम तो करता ही है साथ ही यह आपके मूड को भी फ्रेश करता है। यही नहीं, यह आपकी याददाश्त को भी बढ़ाने में भी बहुत लाभदायक है।

केसर

क्या आप जानते हैं कि केसर को खुशी का मसाला भी कहा जाता है। अध्ययनों की मानें तो केसर के इस्तेमाल से टेंशन दूर होती है। ये मूड को लाइट करने का काम करता है।

हल्दी

हर दर्द की दवा कहलाने वाली हल्दी, डिप्रेशन को भी दूर भगाने का काम बखूबी करती है। पीली हल्दी के इस्तेमाल से ऐसे लोगों के मूड बहुत अच्छा हो जाता है। बता दें कि हल्दी में एंटी-इन्फ्लामेट्री और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा पायी जाती है, जो आपके मूड को बेहतर बनाने का काम करता है।

कस्तूरी मेथी

यह आपके खाने का स्वाद तो बढ़ाती ही है साथ ही डिप्रेशन को भी कम करती है। इसकी खूशबू ही काफी है आपका मूड खुशनुमा बनाने के लिए।

डिप्रेशन से बचने के अन्य उपाय

1. जब भी आप डिप्रेशन में होते हो, तो आप को संतुलित आहार लेना चाहिए जैसे फल, सब्जी आदि खाने से मन खुश रहता है।

2. तनाव या डिप्रेशन से दूर रहने के लिए व्यायाम सबसे अच्छा माना जाता है। व्यायाम करने से सेहत तो अच्छी होती है और साथ ही शरीर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है।

3. अगर आप जॉब करते हो और काम करके थक चुके हो तो ऐसे में आप को कुछ समय के लिए छुट्टियां लेनी चाहिए। ताकि आप डिप्रेशन को आसानी से दूर कर सकें।

4. जब भी आपको जिंदगी में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़े तो आप को किसी से मदद मांगने में शर्म नहीं करनी चाहिए।
#डॉ0_विजयशंकरमिश्र

5. यदि आप का वजन अधिक है जिसके कारण आपको अवसाद प्राप्त हो रहा है, तो आपको चाहिए की आप अपने वजन को कम करें, ऐसा करने से आपका मुड़ सामान्य हो जाएगा।

6. यदि आप अपने जीवन में अच्छे दोस्त बनाते हो, तो वह आपको सहानुभूति के साथ-साथ सही सलाह भी देते हैं।

7. जो लोग आप को पसंद नहीं करते और आप को दूसरो के सामने गिराने की कोशिश करते हैं, ऐसे लोगो से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। ऐसा करने से आप का मन शांत रहता है।

8. जब आप अपनी पूरी नींद लेते हैं तो आप को सकारात्मक उर्जा की प्राप्ति होती है। इसलिए हमें रात को सात से आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए।

9. जब भी आप का मुड़ खराब हो, तो आपको संगीत के साथ नाता जोड़ लेना चाहिए। क्योंकि जब आप संगीत के साथ नाता जोड़ते हैं, तो आप अपना सारा गम भूल जाते हो और आप का मुड़ ठीक हो जाता है।.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *