भारत में वन प्लस ने एक और सबसे पतला फोन OnePlus Nord CE 5G को लॉन्च कर दिया.
भारत में स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वन प्लस ने अपना अब तक का दूसरा सबसे पतला फोन OnePlus Nord CE 5G को लॉन्च कर दिया. फोन 6.43 इंच के FHD+ (1,080×2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले से लैस है. जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और रिफ्रेश रेट 90Hz है. फोन Android 11 पर बेस्ड है जिसमें OxygenOS 11 मिलता है. इसका वजन सिर्फ वज़न 170 ग्राम है. फोन में 256 जीबी तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज है. OnePlus Nord CE 5G की प्री-बुकिंग 11 जून से प्रारम्भ होगी. जबकि 16 जून से Amazon और OnePlus.in पर यह खरीद के लिए उपलब्ध है.कंपनी के अनुसार -इस फ़ोन की खासियत है की यहाँ आधे घंटे में शून्य से 70 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है
भारत में OnePlus Nord CE 5G का 6GB + 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट वाले फोन की कीमत 22,999 रखी गई है. जबकि 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 24,999 रुपये और 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है. एवं फोन में तीन कलर ऑप्शन भी है