अक्षय कुमार ने, दी प्रधानमंत्री मोदी ,को जन्मदिन की, बधाई

प्रधानमंत्री मोदी आज 71 साल के हो गए हैं और इस खास मौके पर कई लोग, नेता और अभिनेता तक…
1 Min Read 0 142

प्रधानमंत्री मोदी आज 71 साल के हो गए हैं और इस खास मौके पर कई लोग, नेता और अभिनेता तक उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं. इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्विट किया है. अक्षय अपने ट्विट में लिखते हैं. “आप ने मुझे हमेशा बहुत अपनेपन से हौसला और आशीर्वाद दिया है. मैं आप जैसा तो नहीं लिख सकता लेकिन आज आपके जन्मदिन पर आपको दिल से अनेकों बधाई दे रहा हूं @narendramodi जी. आप स्वस्थ रहें, खुश रहें, मेरी भगवान से आपके लिए यही कामना है”

कई अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी और अक्षय कुमार को साथ देखा गया है. बता दें कि अक्षय कुमार की मां के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक संदेश भी भेजा था. जिसका आभार भी अक्षय ने व्यक्त किया था. इसके अलावा अक्षय बड़े ईवेंट और फैजी गेम के लॉन्च की बात विमर्श करते हुए भी साथ देखे गए थे.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *