टीकाकरण ही कोरोना का सुरक्षा कवच है – शिवराज सिंह चौहान

देश में कोरोना की दूसरी लहर के अपना भयावह रूप सभी को परेशान कर दिया था। दूसरी लहर केबाद तीसरी…
1 Min Read 0 143

देश में कोरोना की दूसरी लहर के अपना भयावह रूप सभी को परेशान कर दिया था। दूसरी लहर केबाद तीसरी लहर की संभावना बताई गई है। इसी कारन सभी राज्य अपनी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं।
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण से संक्रमितों की संख्या बहुत कम हो गई है । एवं नए प्रकरणों की संख्या पांच सौ से भी कम हो गई है। संक्रमण की दृष्टि से देश में प्रदेश का स्थान 23वां है।
बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की स्थिति और व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कही की ,तीसरी लहर का कोई असर न हो, इसकी तैयारी की जाए। संक्रमण की रोकथाम के लिए अधिकाधिक जांच कराई जाए। आगे उन्होंने कहा, कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लोगों के पास जाकर जांच की जाए। एक-एक कोरोना के मरीज को ढूंढकर उपचार किया जाए। टीकाकरण ही कोरोना का सुरक्षा कवच है। इसके मद्देनजर प्रदेश में टीकाकरण का अभियान चलाया जाए और इसकी निगरानी भी हो।
अधिकारियों ने बताया प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के नए प्रकरण 453 आए हैं और एक हजार 329 मरीज स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय मामले सात हजार 71 हो गए हैं। अब तीन हजार 135 मरीज अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। होम आइसोलेशन में तीन हजार 936 मरीज हैं। इस दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *