लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर बेटी मीसा भारती ने किया इमोशनल ट्वीट

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता लालू प्रसाद यादव अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं…
1 Min Read 0 141

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता लालू प्रसाद यादव अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं साथ ही लालू यादव के समर्थकों ने उनको जन्मदिन की बधाई दी। और उनकी   बेटी मीसा भारती ने अपने ट्विटर हैंडल से अपने पिता की केक काटते हुए तस्वीर शेयर करते हुए    एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा

सोशल मीडिया पर मीसा भारती ने अपने पिता को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि पापा से ही जहां है, पापा जहां हैं वहीं जहां हैं! कहते हुए कुछ तस्वीरें साझा की हैं ,इन तस्वीर में लालू प्रसाद यादव अपने जन्मदिन के अवसर पर केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। और उनके साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी और परिवार के दूसरे सदस्य भी उनके साथ मौजूद हैं।

सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव को पार्टी प्रमुख को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। उनके लिए पार्टी की तरफ से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। और साथ ही लोगो से कोरोना के गाइडलाइंस का पालन करने की भी अपील की जा रही है।

बता दें कि कुछ दिन पहले लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला मामले में कोर्ट से जमानत मिली है और उनके परिवार का कहना है की लालू अस्वस्थ हैं और अभी कोरोना के कारण उन्हें पटना वापस लाने में समझदारी नहीं है। वही उनके बड़े बेटे तेजप्रताप आज पटना में ही अपने पिता का जन्मदिन मनाएंगे।और इस दिन वह पटना में 74 पौधे लगाएंगे। इसके अलावा लालू प्रसाद के जन्मदिन अवसर पर राजद के पटना कार्यालय में ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया गया है। यहां पर युवा कार्यकर्ता 200 यूनिट रक्तदन करेंगे।

 

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *