बेंगलुरू शहर में करीब 1984 कोरोना वायरस के मामले आए हैं. वही कर्नाटक में करीब 3000 नए कोरोना केस सामने आए हैं जिसमे 21 लोगों की मौत हुई है.
पूर्व प्रधानमंत्री 87 वर्षीय एचडी देवगौड़ा ने ट्वीट किया की में और मेरी पत्नी चेन्नम्म कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. और मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. और मेरे परिवार के दूसरे मेम्बर्स भी आइसोलेट कर लिया है. में उन सभी लोगो से आग्रह करता हु की पिछले कुछ दिनों में हमारे संपर्क में आए, वे अपनी कोरोना की जांच करवा ले. उन्होने कहा की पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से अनुरोध करता हूं कि वे घबराएं नहीं.
My wife Chennamma and I have tested positive for COVID-19. We are self-isolating along with other family members.
I request all those who came in contact with us over the last few days to get themselves tested. I request party workers and well-wishers not to panic.— H D Devegowda (@H_D_Devegowda) March 31, 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एचडी देवगौड़ा जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.साथ ही उनसे बातचीत कर उनके पत्नी के स्वास्थ्य के बारे में जाना.और कहा की जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं इस पर देवगौड़ा ने पीएम मोदा का धन्यवाद किया और एक ट्वीट किया, जिसमे उन्होने लिखा की मैं शुक्रगुजार हूं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉल करके मेरे स्वास्थ्य के बारे में जाना. साथ ही देवगौड़ा ने बताया की PM मोदी ने मुझे ऑफर दिया कि मैं किसी भी शहर के किसी भी हॉस्पिटल में अपना ट्रीटमेंट करा सकता हूं PM मोदी के इस ऑफर ने मेरा दिल छू लिया.मैने उनको इस बात का यकीन दिया की बेंगलुरू में मेरा अच्छा ट्रीटमेंट किया जा रहा है लेकिन में उनको सुचित करता रहूंगा.