केरल- आज से ,दो महीने के, लिए, खुल जाएंगे, सबरीमाला मंदिर के, कपाट

केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर सोमवार से मंडला-मकरविलक्कू (मकर संक्रांति) उत्सव के लिए फिर से खोल दिया जाएगा। आज शाम…
1 Min Read 0 102

केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर सोमवार से मंडला-मकरविलक्कू (मकर संक्रांति) उत्सव के लिए फिर से खोल दिया जाएगा। आज शाम पुजारियों के लिए खोला जाएगा और मंगलवार से जनता को पूजा की इजाजत दी जाएगी। सबरीमाला के पहाड़ी मंदिर को मंडला-मकरविलक्कू के लिए खोला जाएगा जो दो महीने तक चलता है।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि विभाग ने कोविड-19 के संभावित प्रसार से निपटने के लिए तीर्थयात्रियों के लिए विस्तृत व्यवस्था की है।
स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि अक्तूबर में एक कार्य योजना तैयार करके सभी स्वास्थ्य सेवाओं को लागू कर दिया गया है। राज्य स्तर पर गतिविधियों के समन्वय के लिए पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम और इडुक्की जिलों में विशेष बैठकें बुलाई गईं।

केरल में भारी बारिश की वजह से सबरीमाला मंदिर में स्पॉट (तत्काल) बुकिंग तीन दिनों के लिए रद्द कर दी गई है। एक अनुमान के मुताबिक, 30 हजार से ज्यादा लोग हर रोज दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *