प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट , राज्य के सभी निवासियों को बिहार दिवस पर ढेरों शुभकामनाएं. इसका अतीत गौरवशाली, समृद्ध, और संस्कृति के लिए खास पहचान रखने वाला प्रदेश है
सोमवार को यानि आज बिहार दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने
बिहार की जनता को बिहार दिवस के उपलक्ष्य में बधाई देते हुए कामना की कि प्रदेश के विकास में नए
नए मुकाम बनाये. प्रतिवर्ष 22 मार्च को बिहार दिवस’ मनाया जाता है. इसी दिन ब्रिटिश राज में यह
प्रांत आस्तित्व में आया था. लार्ड कार्नवालिस ने साल 1793 को बिहार और बंगाल के बीच आखरी
समझाौते का ऐलान किया.
बिहार दिवस की राज्य के सभी निवासियों को ढेरों शुभकामनाएं। गौरवशाली अतीत और समृद्ध संस्कृति के लिए विशेष पहचान रखने वाला यह प्रदेश विकास के नित नए आयाम गढ़ता रहे।
— Narendra Modi (@narendramodi) March 22, 2021
वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी ट्वीट करके बिहार की जनता को पार्टी को बिहार दिवस की बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. हमरे प्रदेश का इतिहास गौरव से भरा है.और हम वर्तमान में अपने संकल्प से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं. बिहार के विकसित बनाने के सपने में आपके सहयोग के लिए आप सभी का स्वागत करता हूं. जय हिंद-जय बिहार
इसके अलावा आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर लिखा की बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ. बिहार का इतिहास सुनहरा, मेधा की धरा, प्रकृति का उपहार, संभावनाएँ अपार.बिहार वीरों की कर्मभूमि, ज्ञान, कर्म, संस्कृति, सद्भावना और समरसता की पावन भूमि रही है. धर्मों की उद्गमस्थली, महापुरुषों की जन्म- स्थली,बिहार लोकतंत्र की जननी है. यह है हमारा बिहार!