पीएम मोदी आज भारत की जनता को शाम 5 बजे संबोधित करेंगे। इसकी जानकारी पीएमओ की तरफ से ट्वीट करके दी गई। आज के संबोधन में पीएम कोरोना महामारी के दूसरी लहर के स्थित के बारे में बात कर सकते है और साथ ही पीएम अनलॉक में सावधान रहने की अपील कर सकते हैं।जानकारों की मानें तो पीएम मोदी अपने आज के संबोधन में देश में चल रहे वैक्सीनेशन ड्राइव पर भी बोल सकते हैं और वैक्सीनेशन को लेकर कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं।
Prime Minister Shri @narendramodi will address the nation at 5 PM today, 7th June.
— PMO India (@PMOIndia) June 7, 2021
आपको बता दें कि देश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार लगातार कम हो रही है। भापत में आज कोरोना के 1,00,636 नए मामले सामनेआये देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर2,89,09,975 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक 2,427 और लोगों की इस खतरनाक वायरस जान जाने वाली की संख्या बढ़कर 3,49,186 हो गई। पिछले 45 दिन में कोरोना से मरने वालो में सबसे काम मामले सामने आए हैं। इससे पहले छह अप्रैल को 24 घंटे में संक्रमण के 96,982 नए मामले सामने आए थे।