अमेरिकी रक्षा मंत्री -अपनी पहली भारत यात्रा पर ,मिलिट्री टू मिलिट्री इंगेजमेंट ,बढ़ाने पर जोर दिया

अपनी पहली भारत यात्रा पर आये अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ,शनिवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर दोनों…
1 Min Read 0 145

अपनी पहली भारत यात्रा पर आये अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ,शनिवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
से मुलाकात कर दोनों देशों ने मिलिट्री टू मिलिट्री इंगेजमेंट बढ़ाने पर जोर दिया है.दोनों रक्षा मंत्रियों की ओर
से एक संयुक्त बयान जारी करके कहा की अमेरिकीऔर भारत अपने सैन्य संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं.साथ हि
बयान में बताया गया इस बैठक में आपसी लॉजिस्टिकल सपोर्ट , रक्षा सहयोग,उभरते हुए क्षेत्रों में सूचना का
आदान-प्रदान और कई अन्य मुद्दों पर बात चित हुई .उन्होंने कहा की उनकी सेक्रेटरी ऑस्टिन और उनके
प्रतिनिधि मंडल के साथ विस्तार से और फलदायक बातचीत हुई. दोनों देश आपस में रणनीतिक, वैश्विक
पार्टनरशिप को पुरे ताकत के साथ ले जाने को उत्सुक हैं.हम भारत-अमेरिका संबंध को 21वीं सदी के सबसे
महत्व पूर्ण हिसेदारी में से एक बनाने की अपेक्षा करते हैं                     

वहीं, लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि ‘मैं अपने हिसेदारी और सहयोगियों के प्रति मजबूत संबंध में बाइडन-हैरिसप्रशासन का संदेश पहुंचाना चाहता था.दोनों देशो के रक्षा मंत्री ने दोनों पक्षों के योजना सबंधों को और विस्तार देने,हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलती स्थिति और आतंकवाद की चुनौती के विषयो पर मुख्य रूप बातचीत हुई .बता दें कि ऑस्टिन का तीन देशों की यात्रा का कार्यक्रम था .जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा के बाद भारत आए हैं. बाइडन की क्षेत्र में अपने निकट सहयोगियों एवं साझेदारों के साथ संबंधों को लेकर मजबूत दर्शाने की कोशिश के अंतर्गत देखा जा रहा है.

ऑस्टिन पहले शनिवार सुबह राष्ट्रीय समर स्मारक गए थे और भारत के शहीदों को श्रद्धांजलि दी थी. वार्ता से पहले उन्हें विज्ञान भवन परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *