यूं तो जुगाड़ कोई तरकीब नहीं, बल्कि एक रास्ता है, जिसके जरिए हम बड़े से बड़े और मुश्किल से मुश्किल काम को आसान बना सकते हैं. वो कहते हैं ना आवश्यकता आविष्कार की जननी है’ इस कहावत से हर कोई वाकिफ ही है. जब-जब इंसान को किसी चीज की जरूरत पड़ी है, उसे पाने के लिए वो नए-नए तरीके इजात कर ही लेता है. आजकल लोगों को अपना काम आसान बनाने के लिए कई तरह के जुगाड़ लगाते देखा जा रहा है.
अब हाल ही में वायरल इस वीडियो को ही देख लीजिए, जिसे देखकर हर कोई इन गांव वालों की इस गजब जुगाड़ की तारीफ करते नहीं थक रहा है.जुगाड़ टेक्नोलॉजी के सहारे में हम अपने काम को कम समय और संसाधन के जरिए पूरा कर सकते हैं. इसका अंदाजा आप हाल ही में वायरल इस वीडियो को देखकर लगा सकते हैं, जिसमें गांव वालों को जमीन के नीचे से पानी निकालने के लिए गजब के खास जुगाड़ तकनीक का इस्तेमाल करते देखा जा रहा है, जिसे देखने के बाद एक मिनट के लिए आप भी सोच में पड़ जाएंगे. वायरल हो रहे इस वीडियो में गांव के लोगों को जुगाड़ तकनीक की मदद से बिजली बनाते और फिर उससे जमीन के नीचे से पानी निकालकर खेती करते देखा जा रहा है.
RURAL INDIA Innovation. It’s Amazing!! pic.twitter.com/rJAaGNpQh5
— Awanish Sharan (@AwanishSharan) September 23, 2022
वायरल हो रहे इस वीडियो में गाय को एक ट्रेडमिल पर चलते देखा जा रहा है, जिसके जरिए पास में लगे एक पंप से पानी निकलते देखा जा रहा है. दरअसल गाय के ट्रेडमिल पर चलने से मोटर चलता है. जिससे बिजली बनती है ओर फिर उस बिजली से पंप को चलाकर जमीन के नीचे से पानी निकाला जा रहा है. इस जुगाड़ तकनीक की मदद से पानी का इंतजाम करते इस वीडियो ने वाकई सबको हैरान कर दिया है. हालांकि, यह वीडियो नया है या पुराना इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है, जिसे लोग खूब देख और पसंद कर रहे हैं. वहीं इस वीडियो को अब तक 13 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं, यह सिलसिला अभी भी जारी है.