क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह ने- स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गनेशन के साथ लिए साथ फेरे

क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह और स्टार स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गनेशन शादी के बंधन में बंध गए हैं. शादी की वजह से…
1 Min Read 0 154

क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह और स्टार स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गनेशन शादी के बंधन में बंध गए हैं. शादी की वजह से बुमराह इस समय भारतीय टीम की ओर से नहीं खेल रहे हैं.गोवा में दोनों ने गुरुद्वारे में परिवार वालों की उपस्थिति में शादी की.जसप्रीत बुमराह और संजना गनेशन शादी की चर्चा काफी समय से चल रही थी संजना ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर भी शेयर की है.

दोनों ने इस शादी को प्राइवेट रखा जिसमें परिवार वाले ही शामिल रहे. संजना ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘प्यार से प्रेरित होकर, हमने एक साथ एक नए सफर की शुरवात की है . हमारे जीवन का आज सबसे बड़ा खुशी का दिन है और हम अपनी शादी की खबरें और अपनी खुशी आपके साथ बाटने में ख़ुशी हो रही है

बुमराह से शादी करने वाली संजना 2019 विश्व कप के समय भी टीवी स्पोर्ट्स चैनल के लिए एंकरिंग करती हुईं नजर आईं थी आईपीएल के दौरान संजना क्रिकेट की एंकरिंग किया करती थी. आईपीएल में केकेआर के लिए स्पेशल शो नाइट क्लब होस्ट करती हैं.इसके साथ कई क्रिकेट शो में एंकरिंग करते हुए देखा गया है संजना लोकप्रिय रियलिटी शो एमटीवी स्प्लिट्सविला 7 से की थी अपनी टीवी की शुरूआत

दोनों ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर की है जिसपर क्रिकेटर खूब कमेंट कर रहे हैं. शिखर धवन, केएल राहुल और क्रुणाल पंड्या ने दोनों को शादी की शुभकामनाएं देते हुए तस्वीर पर कमेंट किए हैं.

 

 

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *