भारत और नेपाल के बीच एक नई रेल सेवा आज से शुरू हो गई है। इस रेल सेवा का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने किया। दोनों नेताओं ने नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस रेल सेवा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-‘ भारत और नेपाल की दोस्ती, हमारे लोगों के आपसी सम्बन्ध, ऐसी मिसाल विश्व में कहीं और देखने को नहीं मिलती।हमारी सभ्यता, हमारी संस्कृति, हमारे आदान-प्रदान के धागे, प्राचीन काल से जुड़े हुए हैं। अनादिकाल से हम एक-दूसरे के सुख-दुःख के साथी रहे हैं'”
दोनों देशों के बीच कुल 69.08 किलोमीटर रेल लाइन शुरू करने की योजना है। इसमें पहले चरण में 34.5 किमी रेलवे लाइन का उद्घाटन किया जा रहा है। यह रेल लाइन बिहार के जयनगर को नेपाल के जनकपुर स्थित कुर्था स्टेशन को जोड़ेगी।
“खास बात यह है कि इस ट्रेन में केवल भारत और नेपाल के नागरिक ही सफर कर सकेंगे। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ कल शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे हैं और आज उन्होंने पीएम मोदी के साथ इस परियोजना का उद्घाटन किया उद्घाटन से पहले उन्होंने पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर वार्ता की।”
#WATCH | The meeting between PM Narendra Modi & Nepal PM Sher Bahadur Deuba is underway at Hyderabad House in Delhi.
“Wide-ranging talks on our multifaceted partnership are on the agenda,” tweets MEA Spokesperson Arindam Bagchi
(Source: DD) pic.twitter.com/QQ5OSbPp7z
— ANI (@ANI) April 2, 2022
जा रहा है कि यह परियोजना दोनों देशों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। दरअसल भारत के जयनगर और नेपाल के बैजलपुर के बीच नैरो गेज पर ट्रेनों का परिचालन 1937 में शुरू हुआ था । वर्ष 2001 में नेपाल में आई भीषण बाढ़ के चलते कुछ रेल पुल बह गए और नेपाल में जनकपुर से आगे ट्रेन सेवा बंद करनी पड़ी थी। वहीं जनकपुर से जयनगर के बीच मार्च 2014 तक ट्रेनों का परिचालन होता रहा था