अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने स्पेसवॉक का वीडियो शेयर किया

वाशिंगटन. धरती से दूर अंतरिक्ष में मौजूद अंतरराष्‍ट्रीय स्‍पेस स्‍टेशन रहने वाले अंतरिक्षयात्रियों को काफी मुसीबतो का सामना करना पड़ता…
1 Min Read 0 123

वाशिंगटन. धरती से दूर अंतरिक्ष में मौजूद अंतरराष्‍ट्रीय स्‍पेस स्‍टेशन रहने वाले अंतरिक्षयात्रियों को काफी मुसीबतो का सामना करना पड़ता है. अंतरिक्षयात्रियों को समय-समय पर जाकर इस स्‍पेस स्‍टेशन की मरम्‍मत करके इसे ठीक रखना पड़ता है.  अंतरिक्षयात्रियों को अपनी जान खतरे में डालकर स्‍पेसवॉक करना पड़ता है . स्‍पेस सूट पहनकर खुले अंतरिक्ष में जाना पड़ता है शनिवार को ऐसा ही दो अंतरिक्षयात्रियों ने खुले अंतरिक्ष में निकलकर स्‍पेस स्‍टेशन की मरम्‍मत की.जिसका वीडियो नासा ने शेयर किया है

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने शनिवार को एस्ट्रेनॉट माइक हॉपकिंस और विक्टर ग्लोवर जूनियर का एक वीडियो शेयर किया है. जहां दोनों अंतरिक्ष यात्री, स्पेस स्टेशन के बाहर स्पेशवॉक करते हुए नजर आ रहे है .ट्विटर पर नासा ने एक मिनट का वीडियो शेयर किया है माइक हॉपकिन्स अपने साथी विक्टर ग्लोवर के साथ जाने के लिए स्पेस स्टेशन को छोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं.

ट्विटर के साथ नासा ने लिखा कि एस्ट्रो माइक हॉपकिंस स्पेस स्टेशन को छोड़ रहे हैं अपने साथी विक्टर ग्लोवर के पास जाने के लिए जो पहले से हि स्पेस सेंटर से बाहर हैं. दूसरा स्पेस वॉक दोनों ने साथ मिलकर किया। आप सभी अंतरिक्ष में हो रही इस प्रोसेस को ध्यान से देखिये नासा ने अपने ट्वीट में यह भी बताया है कि ग्लोवर के सूट पर लाल धारियां हैं जबकि हॉपकिंस पर यह नहीं है.
.

नासा के अनुसार दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को अमोनिया जंफर को हटाकर थर्मल कवर पर एक स्टिफनर लगाने के लिए कहा गया है. साथ ही उन्हें बार्टोलोमो प्लेटफॉर्म पर पेलोड केबलों के कनेक्शन को पूरा करने का काम सौंपा गया है. इसके अलावा एक और टास्क में उन्हें वायरलेस कम्युनिकेशन एंटीना को रिप्लेस करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *