जानें करगिल में, दिवाली मनाने पहुंचे, PM मोदी ने ,और क्या कहा

  पीएम मोदी सोमवार (24 अक्टूबर) सुबह ही करगिल पहुंचे हैं और देश के जवानों के साथ दिवाली मनाई ।…
1 Min Read 0 144

 

पीएम मोदी सोमवार (24 अक्टूबर) सुबह ही करगिल पहुंचे हैं और देश के जवानों के साथ दिवाली मनाई । गौरतलब है कि वह 2014 में सत्ता में आने के बाद से दिवाली मनाने के लिए कई सैन्य केंद्रों का दौरा करते रहे हैं। वहीं इस बार दिवाली के मौके पर पीएम ने सैनिकों को संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि कई सालों से आप सब मेरा परिवार हो। मेरी दिवाली की मिठास और चमक आप लोगों बीच है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ ऐसा कोई युद्ध नहीं हुआ है, जहां करगिल ने विजय पताका नहीं फहराया है। भारत कामना करता है कि प्रकाश का यह त्योहार दुनिया के लिए शांति का मार्ग प्रशस्त करे।

अर्थव्यवस्था मजबूत हो और समाज विश्वास से भरा हो- पीएम ने कहा कि एक राष्ट्र तब सुरक्षित होता है जब सीमाएं सुरक्षित हों, अर्थव्यवस्था मजबूत हो और समाज विश्वास से भरा हो।भारत की प्रतिष्ठा विश्व स्तर पर बढ़ी है, यह और तेजी से बढ़ रही है; और ऐसा इसलिए संभव हो पाया है क्योंकि यह बाहर और अंदर के दुश्मनों से सफलतापूर्वक निपट रहा है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जारी- पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जारी है, भ्रष्टाचारी कितना भी ताकतवर हो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। सशस्त्र बलों में महिलाओं को शामिल करने से हमारी ताकत बढ़ेगी। सशस्त्र बलों में दशकों से सुधार की जरूरत थी, जिन्हें अब लागू किया जा रहा है। राष्ट्र की सुरक्षा के लिए ‘आत्मनिर्भर भारत’ बहुत महत्वपूर्ण है; विदेशी हथियारों और प्रणाली पर हमारी निर्भरता न्यूनतम होनी चाहिए। हम कभी युद्ध को पहला नहीं बल्कि अंतिम विकल्प मानते हैं। हम शांति में विश्वास करते हैं, लेकिन शांति सामर्थ्य के बिना संभव नहीं है।

पीएम मोदी ने कहा कि करगिल में हमारी सेना ने आतंक के फन को कुचला था और देश में जीत की ऐसी दिवाली मनी कि लोग आज भी उसे याद करते हैं। एक राष्ट्र तब अमर होता है जब उसकी संतानों को, उसके वीर बेटों और बेटियों को अपने सामर्थ्य पर परम विश्वास होता है। आपके वजह से देशवासी देश में चैन से रहते हैं, ये भारतवासियों के लिए खुशी की बात है।पीएम ने आगे कहा कि यूक्रेन युद्ध के दौरान हमने देखा कि कैसे हमारा राष्ट्रीय ध्वज वहां फंसे हमारे नागरिकों के लिए एक ढाल बन गया। दुनियाभर में भारत का सम्मान बढ़ा है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि भारत अपने आंतरिक और बाहरी दुश्मनों के खिलाफ सफलता के साथ मोर्चा ले रहा है।

पीएम ने ये भी कहा कि आप सीमा पर कवच बनकर खड़े हुए हैं तो देश के भीतर देश के दुश्मनों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो रही है। आतंकवाद, नक्सलवाद आदि जो जड़ें बीते वर्षों में पनपी थीं, उसे उखाड़ने का सफल प्रयास देश निरंतर कर रहा है। उन्होंने कहा कि कभी नक्सलवाद ने देश के एक बड़े हिस्से को अपनी गिरफ्त में ले लिया था, लेकिन आज वो दायरा सिमट रहा है। राष्ट्र हित में आज बड़े से बड़े निर्णय तेजी से लागू किए जाते हैं। सेना में बड़े सुधार की जो जरूरत दशकों से महसूस की जा रही है वो आज जमीन पर उतर रही है।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *