हरिद्वार में कोरोना स्ट्रेन की दस्तक से प्रशासन सतर्क

हरिद्वार में कोरोना ने फिर से दस्तक दी जिसके कारण प्रशाशन ने पुलिस ,डॉक्टर ,सुरक्षा कर्मी।और श्रद्धालु को कोरोना के…
1 Min Read 0 136
हरिद्वार में कोरोना ने फिर से दस्तक दी जिसके कारण प्रशाशन ने पुलिस ,डॉक्टर ,सुरक्षा कर्मी।और श्रद्धालु को कोरोना के नियमो का पालन करने और सतर्क रहने को कहा गया ,स्नान के लिए के लिए फोहचे सभी भक्तोजनो की कोरोना की होगी जांच

हरिद्वार में कोरोना के नए स्ट्रेन की आने की खबर से हरिद्वार की प्रशासन की नींद उड़ी है. यहां पर माघ पूर्णिमा को स्नान किया जाता है और ऐसे में सरकार चौकन्नी हो गई है. राज्यभर में कोरोना को लेकर गाइड लाइन जारी कर दिए गए हैं.

शनिवार के दिन माघ पूर्णिमा है और इस दिन पर सभी श्रद्धालु स्नान करते है और श्रद्धालु के यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस के स्ट्रेन (Corona Strain) से प्रभावित राज्यों के बाकि सभी श्रद्धालुओं के कोविड टेस्ट को अनिवार्य रूप से जरुरी कर दिया है गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और केरल जैसे इन राज्यों में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ने पांव पसार लिए हैं. इस स्ट्रेन वायरस को प्रशासन किसी भी प्रकार भूलचूक नहीं कारण चाहता है . इसी को लेकर यहां आने वाले सभ श्रद्धालुओं की कोरोना जांच को लेकर सख्त सलाह जारी की गई है.

हरिद्वार की नगरी धर्म नगरी मानी जाती है माघ पूर्णिमा में स्नान के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं. ऐसे में हरिद्वार प्रशासन ने किसी प्रकार का खतरा नहीं उठाना चाहती है जिलाधिकारी श्री रविशंकर जी ने कहा कि हरिद्वार में सभी गंगा स्नानों पर सभी का रैंडम चेकअप करवाया जायेगा . नए स्ट्रेन से प्रभावित 5 राज्यों से आने वाले लोगों की भी कोरोना जांच कराई जाएगी . दूसरे राज्यों से आने वाले सभी श्रद्धालुओं का कोविड टैस्ट होगा. यहाँ काफी मात्रा में डॉक्टर की टीम होगी और सुरक्षा के इंतजाम होंगे सात है स्नान वाली जगह की साफ सफाई होगी और सेनेटाइजर भी किया जायेगा

News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *