यूपी बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा, 24 अप्रैल से 10वीं व 12वीं की परीक्षा शुरू होगी

यूपी के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा  ने घोषणा की.राज्यभर में यह परीक्षा 24 अप्रैल से 10 मई…
1 Min Read 0 127

यूपी के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा  ने घोषणा की.राज्यभर में यह परीक्षा 24 अप्रैल से 10 मई तक आयोजित की जाएगी. इसके लिए यूपी बोर्ड विस्तार से डेटशीट भी जारी कर दिया है. यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा 2021 की डेटशीट जारी होने के बाद UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी

एक प्रेस रिलीज में बताया गया है कि, इस साल हाईस्कूल की परीक्षा में 29,94,312 छात्रों के बैठने की उम्मीद है। इनमें 16,74,022 लड़के और 13,20,290 लड़कियां शामिल हैं। जबकि इंटर स्कूल परीक्षा में 14,73,771 लड़के और 11,35,730 लड़कियों के बैठने की उम्मीद है यानी यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 26,09,501 छात्रों ने रजिसट्रेशन कराया है। कुल मिलाकर इस साल लगभग 56 लाख से ज्यादा छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 में बैठने के लिए तैयार हैं।

News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *