प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की, कोविड-19 को, लेकर बैठक

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोविड-19 की ताजा स्थिति और जारी टीकाकरण अभियान की समीक्षा के लिए शनिवार को…
1 Min Read 0 142

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोविड-19 की ताजा स्थिति और जारी टीकाकरण अभियान की समीक्षा के लिए शनिवार को एक अहम बैठक करेंगे.एक अधिकारी ने बताया, ‘कोविड-19 और टीकाकरण अभियान की स्थिति के मद्देनजर प्रधानमंत्री आज सुबह 10.30 बजे बड़े अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की .’

इन सबके बीच, दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के एक नये स्वरूप के आने से कई देशों की चिंताएं बढ़ गई हैं और उन्होंने बचाव के उपाय करने आरंभ कर दिए हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक समिति ने कोरोना वायरस के इस नये स्वरूप को ‘ओमीक्रॉन’ नाम दिया है और इसे ‘बेहद संक्रामक चिंताजनक स्वरूप’ करार दिया है. कोरोना वायरस के इस नये स्वरूप के सामने आने के बाद अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, रूस और कई अन्य देशों के साथ यूरोपीय संघ ने अफ्रीकी देशों से लोगों की आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है.

भारत में लगातार कोरोना वायरस के मामले कम होते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में 8,318 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं. इस दौरान 10,967 लोग ठीक हुए हैं, जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्‍या बढ़कर 3,39,88,797 तक पहुंच गई है.   ​देश में रिकवरी रेट में भी इजाफा हो रहा है. रिकवरी रेट बढ़कर 98.34 फीसद तक पहुंच गई है. यह मार्च 2020 के बाद सर्वाधिक है. वहीं देश में सक्रिय मामले अब कुल मामलों का एक फीसद से भी कम बचे हैं. देश में फिलहाल कुल मामलों के 0.31 फीसद सक्रिय मामले बचे हैं. यह मार्च 2020 के बाद देश में सबसे कम हैं.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *