बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकार

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गई हैं. शबाना आजमी ने लोगों को अपने ट्विटर…
1 Min Read 0 136

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गई हैं. शबाना आजमी ने लोगों को अपने ट्विटर के जरिये ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहने की सलाह दी है.देश में आये दिन ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं. आम जनता के साथ साथ बॉलीवुड के सितारे ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार हो चुके हैं.

शबाना आजमी ने ट्वीट करके शराब की आपूर्ति करने वाले एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उनके साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया और डिलीवरी करने वाली कंपनी का भी जिक्र किया है.उन्होने अपने ट्वीट में दावा किया कि ‘लिविंग लिक्विड्ज’ पर ऑर्डर दिया था और उसका भुगतान भी कर दिया था, लेकिन सामान उन तक नहीं पहुंचाया गया.और तो और उन्होंने मेरा फोन उठाना भी बंद कर दिया.भुगतान से जुड़ी जानकारियां शेयर करते हुए उन्होंने ट्वीट में लिखा है, ‘सावधान मेरे साथ उन्होंने धोखाधड़ी की है. ’ हालांकि शबाना आजमी ने यह नहीं बताया कि उन्होंने कितने रुपए का भुगतान किया था. न हि ये बताया की इस बारे में उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई है या नहीं.

इसके बाद शबाना के इस बारे में एक और ट्वीट कर लिखा है कि, ‘लिविंग लिक्विड्ज’ के मालिकों का पता लगा लिया गया है और जिन लोगों ने मेरे साथ धोखाधड़ी की वे धोखेबाज हैं. उनका ‘लिविंग लिक्विड्ज़’ से कोई लेना-देना नहीं है मैं मुंबई पुलिस और पुलिस की साइबर क्राइम सेल से अपील करती हूं कि इन बदमाशों को वैध व्यवसायों के नामों का उपयोग करने और हमें धोखा देने से रोकने के लिए कार्रवाई करें.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *