दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस की दूसरी लहर से प्रभावित हालात अब सामान्य जनजीवन की ओर बढ़ते नजर आ रहे है। दो महीनों के बाद यहां बाजार , मॉल पुनः खुले। सोमवार को दिल्ली मेट्रो सेवा करीब तीन हफ्ते के बाद फिर शुरू की गई। अब मॉल और कॉम्प्लेक्स सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुले रहेंगे।
अधिकारियों ने अनुसार – मेट्रो में सीटों की क्षमता के से , 50 फीसदी यात्री ही बैठ पाएगे एवं खड़े रहकर यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। सोमवार को मेट्रो ट्रेन का परिचालन अपने निर्धारित समय प्रातः छह बजे से आरंभ हुआ ।
डीएमआरसी के एक अधिकारी ने रविवार को कहा था, ‘‘मेट्रो की विभिन्न लाइनों पर केवल आधी ट्रेनों का ही संचालन किया जाएगा और हर पांच से 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो मिला करेगी।”
सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में अनलॉक की प्रक्रिया के दौरान लोगों से कोविड के नियमो को पालन करने की अपील की।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज से दिल्ली में कई गतिविधियाँ फिर से शुरू हो रही हैं। पर कोरोना वायरस से बचाव के सभी एहतियात पूरी तरह से बरतें-मास्क पहनें, सामाजिक दूरी बनाए रखें और हाथ धोते रहें, बिल्कुल ढिलाई नहीं करनी है। कोरोना संक्रमण से बच कर भी रहना है और अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर भी लाना है।