पश्चिम बंगाल सरकार ने लंबे समय के बाद दसवीं और बारवी बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया है.
इसकी घोषणा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज की है. एचएस और माध्यमिक छात्रों के लिए परीक्षा की प्रक्रिया में शिक्षा विभाग और विशेषज्ञों के साथ सलाह करने के बाद दो बोर्डों द्वारा तय की जाएगी.
मंत्री ने बताया कि सात दिनों के भीतर क्राइटेरिया की घोषणा कर दी जाएगी. ममता बनर्जी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बोर्ड परीक्षाओ को रद्द करने का फैसला हितधारकों के साथ सलाह के बाद लिया गया है. बता दें कि राज्य सरकार ने रविवार को ईमेल के जरिए इस मुद्दे पर जनता की राय मांगी थी.
पश्चिम बंगाल कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा को रद्द करने को लेकर पहली बार मई मेंकोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए स्थगित कर दी गई थीं. पश्चिम बंगाल सरकार ने 27 मई को यह भी घोषणा की थी कि कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की परीक्षा जुलाई और अगस्त में उनके संबंधित स्कूलों से आयोजित की जाएगी. लेकिन अब परीक्षाओं पर अंतिम फैसला लेते हुए राज्य सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया है.