प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना काल में पहली बार विदेश दौरे पर

ढाका से 300 KM की दूरी पर शक्तिपीठ माने जाने वाली शतखीरा के जेशोरेश्वरी मंदिर में दूसरे दिन पीएम मोदी…
1 Min Read 0 86

ढाका से 300 KM की दूरी पर शक्तिपीठ माने जाने वाली शतखीरा के जेशोरेश्वरी मंदिर में दूसरे दिन पीएम मोदी जाएंगे. उसी दिन मतुआ समुदाय के ओराकांडी स्थित मठ भी जाएंगे.यहीं पर मतुआ समुदाय  की नींव रखने वाले हरिचंद ठाकुर का जन्म हुआ था.मतुआ समुदाय का पश्चिम बंगाल के चुनाव में भी बहुत महत्व है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि 35-50 सीट पर वो निर्णायक हो सकते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में पहली बार कोरोना कल में विदेश दौरे पर बांग्लादेश जा रहे हैं.26 तारीख़ को नेशनल डे परेड में प्रधानमंत्री मुख्य अतिथि हैं.बांग्लादेश की आज़ादी की लड़ाई के 50 साल पूरे होने के शेख़ मुजीबुर रहमान की जन्मशती के अवसर पर बांग्लादेश में खाश प्रोग्राम हो रहे है इस दौरे में दोनों देशों के इतिहास पर ज़ोर दिया जा रहा है.पीएम मोदी इस दौरे पर शहीद स्मारक जाएंगे साथ हि बंगबंधु-बापू म्यूज़ियम का उद्घाटन भी करेंगे.डेलीगेशन लेवल की बातचीत दोनों देशों के नेताओं के बीच होगी.तीस्ता जैसे मसलों पर भी बात होगी.और स्वास्थ्य से लेकर स्टार्ट अप पर भी चर्चा होगी

जानकारी के मुताबिक हसीना शुक्रवार के सुबह ढाका के हजरत शाह जलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मोदी का स्वागत करेंगी. इसके बाद PM मोदी दो दिवसीय दौरे में शनिवार को दक्षिण-पश्चिम स्थित सतखीरा और गोपालगंज के जेशोरेशवरी एवं ओरकांडी मंदिरों में दर्शन के लिए जाएंगे. ईश्वरीपुर गांव स्थित प्रचीन जेशोरेश्वरी काली मंदिर के पुजारी दिलीप मुखर्जी ने कहा, “इस ऐतिहासिक मंदिर में मोदी के स्वागत के लिए हमने सभी तैयारियां की हैं. हम आशा करते हैं कि वह भारत और बांग्लादेश के लाखों लोगों के लिए प्रार्थना करेंगे.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *