भारत vs इंग्लैंड : चोट लगने पर श्रेयस अय्यर शेष वनडे सीरीज से बाहर

पहले वनडे में फील्डिंग के दौरान गोता लगाने की कोशिश में श्रेयस अय्यर को कंधे में चोट लगने पर अय्यर…
1 Min Read 0 136

पहले वनडे में फील्डिंग के दौरान गोता लगाने की कोशिश में श्रेयस अय्यर को कंधे में चोट लगने पर अय्यर तुरंत ही मैदान छोड़कर चले गए थे. उसके बाद ही फैंस को श्रेयस की चोट को लेकर चिंता थी, इस चोट के बाद यह बल्लेबाज अगले दो मैचों से बाहर हो गया है,पर अय्यर की यह चोट दिल्ली कैपिटल्स को भी भारी पड़ सकती है.

इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को खेले जाने वाले दूसरे वनडे से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है भारत क्रिकेटर के स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर अगले दो मैचों मतलब शेष सीरीज से बाहर हो गए हैं.लेकिन अय्यर की यह चोट दिल्ली कैपिटल्स को भी भारी पड़ सकती है. और जो संकेत मिल रहे हैं, वे दिल्ली कैपिटल्स को तो बहुत ज्यादा चिंतित करने वाले हैं साथ ही टीम विराट के लिए भी चिंता की बात है.

बीसीसीआई ने एएनआई को बताया कि अगर श्रेयस अय्यर को कंधे का ऑपरेशन करने की जरुरत पड़ती है .तो 2021 के पूरे आईपीएल टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे .जानकारी के अनुसार अय्यर कंधे में बहुत ज्यादा दर्द महसूस कर रहे थे .उन्हें आगे स्कैन के लिए लेकर जाया गया. स्कैन के की रिपोर्ट आने के बाद उन्हें आगे कंधे की सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है, अभी इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया जा सकता है बता दें कि कंधे के अपनी जगह से खिसकने से उसे फिर से उबरने के लिये कम से कम छह हफ्तों का समय लगता है. और सर्जरी होने पर अधिक समय लगता है ,अय्यर के कंधे की सर्जरी की जरूरत है, लेकिन इस बारे में आगे विशेषज्ञ से सलाह मांगी गयी है. और अगर सर्जरी की जरूरत पड़ती है, जिसकी संभावना है,अय्यर अनुपस्थिति में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत,ऑस्ट्रेलियाई स्टीव स्मिथ या सीनियर ऑफ स्पिनर आर अश्विन को सौंपी जा सकती है.अगर अय्यर आईपीएल से बाहर हुए,तो इसका असर इस साल के आखिर में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए उनकी दावेदारी पर भी पड़ेगा.

अय्यर ने  फील्डिंग के दौरान अपनी बायीं तरफ डाइव लगायी थी. इस कोशिश में वह रन कम करने में तो सफल रहे, लेकिन उनका कंधा जमीन से बुरी तरह जा टकराया और वह दर्द से कराहते देखे गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत ही मैदान से बाहर लेकर जाया गया. रोहित शर्मा के हाथ में भी मैच में चोट लगी थी  और उनकी चोट पर भी बोर् का बयान आना बाकी है,

वहीं इंग्लैंड के कप्तान इयॉन मोर्गन और सैम बिलिंग्स को भी चोट लगी है ,अगले मैच में इनका खेलना मुश्किल दिख रहा है. आईपीएल के शुरुआती मैचों से अय्यर का बाहर होना एकदम तय है.अब देखने की बात है की दिल्ली कैपिटल्स उनकी जगह किसे नया कप्तान चुनता है.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *