प्रमोद सावंत, गोवा के, दूसरी बार, बने मुख्यमंत्री,उनके साथ ,आठ विधायकों ने, ली मंत्री पद ,की शपथ

प्रमोद सावंत ने आज दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली।इस शपथग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी…
1 Min Read 0 151

प्रमोद सावंत ने आज दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली।इस शपथग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी मौजूद रहे। उन्होंने वहां उपस्थित आम लोगों के साथ-साथ नेताओं का अभिवादन स्वीकार किया। पीएम मोदी के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, हरियाणा के मुख्यमंत्री एमएल खट्टर, कर्नाटक सीएम बोम्मई, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे।प्रमोद सावंत ने सीएम की तो 8 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ। इनमें विश्वजीत राणे, रवि नायक, मौविन गोडिन्हो, नीलेश कैबराल, सुभाष सिरोडकर, रोहन खुंटे, गोविंद गौड़े, अतानासियो मोनसेराते शामिल हैं।

सुरक्षा के खास इंतजाम-प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण से पहले गोवा की तटीय सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई . इसके साथ ही एयरपोर्ट से लेकर स्टेडियम तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए . राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) इंद्रदेव शुक्ला ने रविवार को बताया कि बहुस्तरीय सुरक्षा कवर कवर का आश्वासन दिया गया है.डीजीपी ने बताया, प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण के लिए 2000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है, आसमान में निगरानी बनाए रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा. राज्य के बाहर से विशेष टीमों को बुलाया गया है. भारतीय नौसेना, भारतीय तट गौर, गोवा तटीय पुलिस के साथ, 105 किलोमीटर की दूरी गोवा तट पर तैनात

गोवा की सबसे बड़ी पार्टी बनी बीजेपी

बता दें कि हालही में संपन्न हुए चुनाव में बीजेपी 40 विधानसभा सीट में से 20 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप  में उभरी है. बीजेपी को महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (MGP) के दो और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल है.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *