मोदी सरकार 2.0 में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज यानि बुधवार को पीएम के आधिकारिक आवास पर मंत्री समूह की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कई कैबिनेट विस्तार के अलावा दूसरे मुद्दों पर चर्चा होगी। कोरोना महामारी संकट के बिच पीएम मोदी ने के भाजपा नेताओं से मुलाकात ने कैबिनेट विस्तार और फेरबदल की अटकलों को तेज कर दी है।
सूत्रों के अनुसार , अब तक 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के आधिकारिक आवास पर उनकी की मंत्रियों के साथ तीन ऐसी समीक्षा बैठकें हो चुकी हैं। सूत्रों की मानें तो बैठक में कोरोना की स्थिति पर चर्चा के अलावा मंत्रिमंडल विस्तार पर मंथन किया जाएगा। मोदी मंत्रिमंडल में अभी 60 मंत्री हैं। इनकी संख्या 79 तक जा सकती है।
पीएम मोदी पिछले कुछ दिनों से अपने सरकारी आवास पर विभिन्न समूहों में केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सहयोगियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। साथ ही मंत्रियों के कामकाज की रिपोर्ट भी देख रहे हैं और भाजपा और भाजपा सहयोगी राज्य के मुख्यमंत्रियों से भी मिल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और बिहार के सीएम नीतीश कुमार से हाल में उनकी मुलाकात से मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें बढ़ गई है। दरअसल, ये बैठकें आमतौर पर कैबिनेट फेरबदल या विस्तार से पहले की जाती हैं। नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे के बाद सियासी हलचल और तेज हो गई कि मोदी कैबिनेट में इस बार जदयू को भी जगह मिलेगी।
दरअसल, संसद का मानसून सत्र जुलाई के दूसरे हफ्ते से शुरू होने की उम्मीद है। इससे पहले मंत्रिमंडल में नए चेहरे को शामिल करने की अटकलें लगाई जा रही है।ऐसे में पीएम मोदी की मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकातों और चर्चा की इस कवायद के बीच कैबिनेट विस्तार की हलचल तेज हो गई है। हालांकि, इस बारे में सरकार या भाजपा की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है।