राम चरण के लिए साल 2023 बेहद खास होने वाला है। सोशल मीडिया पर अभिनेता ने एक तस्वीर साझा की है। जिसमें हनुमान जी की फोटो बनी है। पोस्ट में लिखा है- ‘श्री हनुमान जी की कृपा से, हमें ये अनाउंस करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि राम चरण और उपासना अपना पहला बेबी एक्स्पेक्ट कर रहे हैं। प्रेम और आभार के साथ सुरेखा और चिरंजीवी कोनिडेला, शोभना और अनिल कामिनेनी’।
View this post on Instagram
बता दें कि जुलाई में राम चरण और उपासना ने इटली में अपनी शादी की 10वीं सालगिरह मनाई थी। राम चरण और उपासना कॉलेज में एक-दूसरे से मिले थे। दोनों एक साल डेट करने के बाद 14 जून 2012 को शादी के बंधन में बंध गए थे। राम चरण और उपासना एकदम विपरीच नेचर वाले हैं। एक तरफ जहां राम चरण काफी शांत स्वभाव के हैं तो वहीं उपासना काफी खुले विचारों वाली हैं।