कई महिलाएं किसी स्पेशल मौके पर चेहरे को सुंदर बनाने के लिए फेशियल करना पसंद करतीं हैं. तो वहीं फेशियल कुछ महिलाओं के स्किन केयर रूटीन का अहम हिस्सा होता है. हालांकि फेशियल कराना अपने आप में काफी खर्चे वाला काम होता है. ऐसे में बजट खराब होने के चलते कुछ महिलाएं चाहते हुए भी फेशियल को अवॉयड करने लगती हैं.
लेकिन क्या आप जानती हैं कि एलोवेरा के पास आपकी इस प्राब्लम का सॉल्यूशन मौजूद है. जी हां, औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा आपको फ्री में फेशियल ग्लो दे सकता है. एलोवेरा की मदद से आप आसानी से घर पर ही फेशियल कर सकतीं हैं. साथ ही इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और मॉइश्चराइजिंग तत्व चेहरे की स्किन प्राब्लम्स को दूर करके नेचुरल निखार लाने में कारगर होते हैं. आइए जानते हैं चेहरे पर एलोवेरा फेशियल करने के कुछ खास तरीकों के बारे में.”
“क्लिंजिंग एजेंट के रूप में करें इस्तेमाल- एलोवेरा चेहरे के लिए बेस्ट क्लिंजिंग एजेंट है. इसके लिए 2-3 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच नींबू और 1 चम्मच ग्लिसरीन मिलाकर फेस पर मसाज करें और फिर चेहरे को साफ पानी से धो लें. वहीं अगर आपकी स्किन ऑयली है तो ग्लिसरीन को स्किप करना बेहतर रहेगा.”
“फेस के लिए बेस्ट स्क्रबर है एलोवेरा- आमतौर पर लोग चेहरे से डर्ट पार्टिकल्स रिमूव करने के लिए स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में आप 2-3 चम्मच एलोवेरा जेल में 1-2 चम्मच ब्राउन शुगर और 1 चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर चेहरे की मसाज कर सकते हैं. इसके अलावा अगर आप चाहें तो 2-3 चम्मच एलोवेरा जेल लेकर इसमें 1 चम्मच चावल का आटा, दूध और नींबू का रस मिलाकर भी फेस पर स्क्रब की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं.”
“स्टीमिंग में मददगार है एलोवेरा- फेशियल के दौरान चेहरे से ब्लैकहेड और डेड स्किन सेल्स रिमूव करने के लिए स्टीमिंग एक अहम स्टेप होता है. इसके लिए आप पानी को उबालकर उसमें एलोवेरा जेल और एसेंशियल ऑयल डालकर चेहरे को भाप दे सकते हैं. इससे आपकी त्वचा के पोर्स में जमा गंदगी खुद ब खुद साफ हो जाएगी.”
“एलोवेरा मास्क करें ट्राई- फेस मास्क लगाना फेशियल का आखिरी और सबसे अहम स्टेप होता है. इसी कड़ी में एलोवेरा का फेस मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच एलोवेरा जेल में 2 चम्मच गुलाब जल और 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी डालकर पेस्ट तैयार कर लें. अब इसे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं. 20 मिनट तक सूखने के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें. अब आप देखेंगे कि आपका चेहरा काफी ग्लोइंग और खूबसूरत नजर आने लगेगा.”
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)