Happy Birthday – इन फिल्मों से मिली, राजकुमार को पहचान, हर किरदार में, डाली जान

  राजकुमार राव बीते कुछ सालों में बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक बनकर उभरे हैं। उन्होंने कम…
1 Min Read 0 36

 

राजकुमार राव बीते कुछ सालों में बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक बनकर उभरे हैं। उन्होंने कम समय में ही एक दमदार करियर बनाया है, जो छोटे से किरदारों से शुरू हुआ। लेकिन ‘शाहिद’ और ‘न्यूटन’ में कुछ स्पेशल किरदार निभाते ही वह बॉलीवुड के डायरेक्टर्स के फेवरेट स्टार बन गए। राजकुमार राव 31 अगस्त यानी आज बुधवार को 37 साल के हो चुके हैं। राजकुमार राव का जन्म 31 August 1984 गुड़गांव में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था।राजकुमार राव ने 15 नवंबर 2021 को चंडीगढ़ में पत्रलेखा के साथ शादी की है।

राजकुमार राव प्रमुख फिल्मों के रिलीज होने के साथ साल 2022 के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक रहे हैं। 2022 में उनके ओटीटी डेब्यू हिट के साथ, राजकुमार राव के इंटेंस अवतार ने उनके फैंस का दिल जीता। इस साल उनकी कॉमेडी-ड्रामा ‘बधाई दो’ रिलीज़ हुई। जहां एक गे पुलिस अधिकारी के रूप में उन्हें उनके सहज अभिनय के लिए पूरी सराहना मिली। उन्होंने एक बार फिर कॉमेडी ड्रामा से सभी का दिल जीत लिया

इस मौके पर उनके पाथ ब्रेकिंग परफॉर्मेंस पर नजर डालते हैं।”

शाहिद- क्या हम ‘शाहिद’ से राजकुमार राव के किरदार को भूल सकते हैं जो वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता शाहिद आज़मी के जीवन को दिखाने वाली फिल्म है। शाहिद के रूप में राजकुमार ने स्पष्ट रूप दर्शक को चौंकाया था।

बरेली की बर्फी-‘बरेली की बर्फी’ के राजकुमार उर्फ बदमाश बबुआ ने हमें कॉमेडी-ड्रामा में अपनी बहुमुखी अभिनय में एक दिलचस्प झलक दी। एक्टर ने सीधे से लड़के से तुरंत बदमाश के अवतार में शिफ्ट करके साबित कर दिया कि वह काफी दमदार एक्टर हैं।

स्त्री-हॉरर-कॉमेडी ‘स्त्री’ में एक लेडीज टेलर का किरदार निभाने वाले राजकुमार राव ने हमें फिल्म बहुत हंसाया है। ‘स्त्री’ बॉक्स ऑफिस पर उनकी सबसे सफल फिल्मों में से एक है।

न्यूटन-‘न्यूटन’ में राजकुमार राव एक सरकारी अधिकारी के किरदार में हैं। जो नक्सल प्रभावित इलाके में चुनाव कराने जाता है। इस फिल्म ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता राजकुमार राव की ‘न्यूटन’ को ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट किया गया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह तीन फिल्मों में नजर आने वाले हैं। राजकुमार राव  फिलहाल अपनी आगामी रिलीज ‘भीड़’, ‘मोनिका, ओ माय डार्लिंग’ और ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के लिए तैयारी कर रहे हैं। वह आने वाले महीनों में अपनी धमाकेदार रिलीज के साथ अपने दर्शकों को फिर से लुभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”

 

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *