गणेश चतुर्थी के ,मौके पर ,भक्तिमय हुए, क्रिकेटर डेविड ,वॉर्नर

  डेविड वॉर्नर (David warner) ऐसे क्रिकेटर हैं जो भारत में भी खूब पसंद किए जाते हैं. गणेश चतुर्थी (Ganesh…
1 Min Read 0 145

 

डेविड वॉर्नर (David warner) ऐसे क्रिकेटर हैं जो भारत में भी खूब पसंद किए जाते हैं. गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2022) के मौके पर वॉर्नर ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर शेयर कर फैन्स को इस पर्व की बधाई दी है. डेविड द्वारा शेयर की गई तस्वीर में वॉर्नर हाथ जोड़े हैं गणपति बप्पा के सामने खड़े हैं. फैन्स वॉर्नर के इस जेस्चर को खूब पसंद भी कर रहे हैं.

बता दें कि इस समय वॉर्नर जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे हैं. अभी दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हरा दिया. दूसरे वनडे में वॉर्नर ने 9 गेंद पर 13 रन का पारी खेली.

ऑस्ट्रेलिया ने 14.4 ओवर में आठ विकेट पर 100 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की, उसकी तरफ से स्टीव स्मिथ ने नाबाद 47 और अलेक्स कैरी ने नाबाद 26 रन बनाये.  डेविड वॉर्नर (13) और कप्तान आरोन फिंच (एक) के जल्दी आउट होने के बाद स्मिथ और कैरी ने तीसरे विकेट के लिए 84 रन की अटूट साझेदारी की.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *