जब बॉडीगार्ड के ,कंधे पर बैठकर, शाहरुख खान ने, फोड़ी थी दही हांडी, थ्रोबैक वीडियो ,हुआ वायरल

देशभर में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है. इस मौके पर लोग घर में पूजा कर रहे हैं और…
1 Min Read 0 102

देशभर में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है. इस मौके पर लोग घर में पूजा कर रहे हैं और दही हांडी फोड़ रहे हैं. फिल्मी सितारे भी इस त्योहार को मनाते और दही हांडी फोड़ते हैं. इस बीच बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान का एक थ्रोबैक वीडियो सामने आया है. जिसमें अभिनेता दही हांडी फोड़ते दिखाई दे रहे हैं. जन्माष्टमी के मौके पर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर Voompla ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहरुख खान का एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है.

वीडियो में शाहरुख खान अपने दही हांडी फोड़ते नजर आ रहे हैं. वीडियो में अभिनेता को अपने बॉडीगार्ड के कंधे पर बैठे हुए देखा जा सकता है. इस दौरान शाहरुख खान दही हांडी फोड़ रहे हैं. फोटोग्राफर के कैप्शन के मुताबिक शाहरुख खान के दही हांडी का यह वीडियो कोरोना महामारी के वक्त का है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)

 

सोशल मीडिया पर दिग्गज अभिनेता का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक फैन ने कमेंट में लिखा, ‘किंग खान की खूबसूरती.’ वहीं एक फैन ने लिखा, ‘कोई मतलब नहीं.’ इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर ने शाहरुख खान के वीडियो पर कमेंट कर उनकी तारीफ की है. आपको बता दें कि किंग खान लंबे ब्रेक के बाद जल्द सिनेमाघरों में वापसी करने वाले हैं. वह अगले साल तीन फिल्म पठान, जवान और डंकी में नजर आने वाले हैं. फिल्म पठान अगले साल जनवरी में रिलीज होगी. शाहरुख खान के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *