युवाओं के लिए नौकरी मिलना कितना मशुकिल होता जा रहा है, ये बात किसी से छुपी नहीं है. जिधर देखिए उधर युवाओं को बेरोजगारी की मार झेलनी पड़ रही है. ऐसे में कुछ लड़के-लड़कियां तो हार मान लेते हैं . लेकिन बहुत से ऐसे युवा भी हैं, जो निराश नहीं होते बल्कि कठिन से कठनि परिस्थिति में भी कुछ नया करने की सोच रखते हैं और करते भी हैं.
ऐसी ही बिहार (Bihar) की एक लड़की है प्रियंका गुप्ता (Priyanka Gupta). जो नौकरी ना मिलने के बावजूद कुछ नया कर रही है और अपने साथ-साथ दूसरों को भी प्रेरित कर रही है.
एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया, कि मैंने 2019 में अपना यूजी किया था लेकिन पिछले 2 वर्षों से अबतक नौकरी नहीं मिल सकी. मैंने प्रफुल्ल बिलोर से प्रेरणा ली. वह कहती हैं, कई चायवाले हैं, चायवाली क्यों नहीं हो सकती?”
प्रियंका की कहानी सोशल मीडिय़ा पर वायरल होते ही लोगों ने अपने रिएक्शन देने शुरु कर दिए. लोग प्रियंका की ऐसी सोच की तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता. कुछ लोगों ने उन्हें बधाई दी और कहा कि बाकी लोगों को भी प्रियंका से प्रेरणा मिलेगी.”
Bihar: Priyanka Gupta, an economics graduate sets up a tea stall near Women’s College in Patna
I did my UG in 2019 but was unable to get a job in the last 2 yrs. I took inspiration from Prafull Billore. There are many chaiwallas, why can’t there be a chaiwali?, she says pic.twitter.com/8jfgwX4vSK
— ANI (@ANI) April 19, 2022