राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय कर्नाटक दौरा आज से शुरू हो गया है। सोमवार सुबह वह मैसूर पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उनकी अगवानी की। बता दें राष्ट्रपति के रूप में किसी भी राज्य की यह उनकी पहली यात्रा है।राष्ट्रपति मुर्मू आज मैसूर के चामुंडी हिल्स में दशहरा उत्सव का उद्घाटन करेंगी। इसके अलावा वह हुबली में हुबली-धारवाड़ नगर निगम द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में भाग लेंगी। वह धारवाड़ में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के नए परिसर का भी उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति मंगलवार को बंगलूरू में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लि. की इंटीग्रेटेड क्रायोजेनिक इंजन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का उद्घाटन करेंगी।