जिसे रामायण का नाम लिया किसीने वैसे ही रामानंद सागर की ‘रामायण’ ख्याल मन में आ जाता है जब 80 के दशक में टीवी पर रविवार को रामायण का प्रसारण किया जाता था तो उस दिन सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था। करीब सभी के घर में सीरियल के पात्रो की चर्चा होती थी ।
साल 2020 में जब कोरोना महामारी में आई उस समय भारत देश के साथ दूसरे देशो में भी लॉक डाउन लगाया था तब रामायण फिर से टेलीकास्ट किया गया था, जिसमें इस सीरियल ने एपिसोड्स ने रिकॉर्ड तोड़ टीआरपी हासिल की थी।
View this post on Instagram
रामायण के लक्ष्मण यानी सुनील लेहरी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए दर्शको का शुक्रिया बोलते हुए कैप्शन में लिखा है, 16 अप्रैल यानि आज के दिन साल 2020 में रामायण के लक्ष्मण -मेघनाद के यूद्ध का एपिसोड ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जो, ये अपने आप में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। 77.7 मिलियन व्यूअरशिप के लिए आप सबका धन्यवाद, आप लोगो के कारण ये सब संभव हो पाया। साथ ही उन्होंने लक्ष्मण और मेघनाद के युद्ध वाले सीन की कुछ झलक भी शेयर की। बता दें कि इसे तब 7.7 करोड़ लोगों ने देखा था, जोकि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड था।