फिल्म इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री रवीना टंडन की पहचान की मोहताज नहीं है लाखो लोगो की धड़कन रवीना टंडन की एक झलक पाने के लिए उनके फैन्स बेकरार रहते हैं।रवीना ने सन 1992 में आई फिल्म “पत्थर के फूल ” से बॉलीवुड में अभिनय की शुरुआत की। रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने फैन्स के बिच नई चीजे शेयर करती रहती हैं।
अभिनेत्री रवीना टंडन की शादी बिजनेस मैन अनिल थंडानी से हुई है। उनके तीन बेटियां हैं और एक बेटा हैं। जिनमे बेटियोँ को उन्होंने गोद लिया हैं।वही अब उनकी बेटी राशा बहुत जल्द बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। राशा अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन के साथ फिल्मों में डेब्यू करती नजर आने वाली हैं।
हाल ही में अभिनेत्री रवीना टंडन अपनी बेटी राशा के लिए मध्यप्रदेश के भोपाल शहर के पास विश्व प्रसिद्ध भोजपुर मंदिर जाकर भोजेश्वर महादेव के दर्शन किए। उन्होंने बेटी के लिए पूजा-पाठ किया और भोले बाबा का आशीर्वाद लिया। राशा बहुत जल्द फिल्म आजाद में नजर आने वाली हैं। यह एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म होगी।फिल्म आजाद की शूटिंग भोपाल में शुरू हो चुकी है। यहां आस-पास के जिलों में करीब 15 से 20 दिन तक फिल्म की शूटिंग चलेगी। शूटिंग के दौरान राशा के साथ उनकी मां रवीना भी मौजूद हैं।