टीवी कलाकार शिवांगी जोशी ,किडनी इन्फेक्शन से बीमार

टीवी एक्ट्रेस फेम ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शिवांगी जोशी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनीतबियत के…
1 Min Read 0 80

टीवी एक्ट्रेस फेम ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शिवांगी जोशी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनीतबियत के बारे बताया। उन्होंने बताया कि उन्हें किडनी में इंफेक्शन हो गया था। इस दौरान उनकी पोस्ट में एक ध्यान देने वाली बात ये थी कि उन्होंने लिखा कि हाड्रेटेड रहें, जिसका मतलब है कि पानी पीते रहें। तो, सवाल ये है कि क्या किडनी इंफेक्शन का पानी की कमी से कोई कनेक्शन है? साथ ही उनके पानी में नारियल पानी भी था।

किडनी इंफेक्श क्या है -किडनी इंफेक्शन का कारण-Kidney infection causes in hindi
किडनी इंफेक्शन का पहला कारण होता है यूटीआई इंफेक्शन। इसमें बाथरूम के जरिये से मूत्र पथ में बैक्टीरिया चले जाते हैं और वहां बढ़ने लगते हैं। फिर यहीं से ये बैक्टीरिया खून के जरिए किडनी तक पहुंच जाता है और किडनी इंफेक्शन का कारण बनता है। साथ ही कई बार ये सेक्सुअल हाइजीन से भी जुड़ा हुआ हो सकता है।

पानी की कमी किडनी में पथरी और यूटीआई इंफेक्शन का कारण बन सकता है। दोनों का जल्दी इलाज न करने पर किडनी को नुकसान पोहच सकता है। दरअसल, जब आप कम पानी पीते हैं तो किडनी का फंक्शन प्रभावित रहता है और शरीर सही तरीके से वेस्ट को फिल्टर नहीं कर पाता है। फिर ये वेस्ट शरीर में जमा होने लगता है और कई बार यूटीआई इंफेक्शन (UTI Infection) बनता है और किडनी तक पहुंच जाता है। किडनी इंफेक्शन को रोकने का एक तरीका ये है कि मूत्राशय और मूत्रमार्ग को बैक्टीरिया से फ्री रखें और यूटीआई से बचें। ।

खूब सारे तरल पदार्थ लें।
सादा पानी जितना हो सके उतना पिएं।
टॉयलेट रोके नहीं।
सेक्सुअल हाइजीन का खास ख्याल रखें और हर बार टॉयलेट जाएं।
टॉयलेट जाने के बाद आगे से पीछे की ओर पानी से साफ करें।
हर दिन अपने जननांगों को धोएं।
कब्ज से बचें क्योंकि इससे यूटीआई होने की संभावना बढ़ सकती है।
साथ ही शिवांगी जोशी के हाथ में जो नारियल पानी था, वो इस समस्या का घरेलू उपाय बन सकता है। ये यूटीआई कम करने के साथ किडनी इंफेक्शन के खतरे को कम करने में मददगार है।

ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)”

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *