एसेंशियल आयल अलग अलग प्रकार की सेहत , त्वचा और बालों से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए उपयोग किया जाता है। एसेंशियल ऑयल को सामान्य रूप से आवश्यक तेल भी कहा जाता है। यदि रोजाना इन तेलों का उपयोग किया जाए तो यह हमारी बहुत सी सेहत सबंधी समस्याओं को कम कर सकते हैं।यह सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। अरोमा का अर्थ होता है खुशबु यानी अरोमाथैरेपी एक ऐसी चिकित्सा पद्धति है, जिसमें बहुत सारे रोगों का इलाज़ अलग अलग प्रकार की प्राकृतिक खुशबुओं का प्रयोग करके किया जाता है।
अरोमाथेरेपी में जिन एसेंशियल ऑइल्स का इस्तेमाल किया जाता है जो कि प्लांट्स, हर्ब्स, पेड़ों, फूलों आदि का तत्व होता है जिनसे होने वाले फायदों को जानकर आप दीवाने हो जायेंगे के कायल हो जाएंगे। क्या हैं फायदे?
बंद नाक खोले- मौसम के बदलते ही जुकाम की समस्या बहुत ही साधारण बात है, जिसमें बंद नाक परेशानी का कारण बन जाता है। ऐसे में अगर आप नीलगिरी के तेल की कुछ बुंदें डाल कर स्टीम लें तो आपको बंद नाक से फ़ौरन मुक्ति मिल जाएगी।
सिर दर्द भगाएं – भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगो को इतना बिजी हो गया है। आजकल लोगों की रूटिंग ऐसी है कि उनको आए दिन सिरदर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रोजमेरी ,लैवेंडर व पुदीने की खुशबु सिरदर्द की समस्या से जल्दी निजात दिला सकती है।
डाइजेशन सुधारे – जिन लोगों को डाइजेशन की से सम्बंधित कोई समस्या है तो इसमे अरोमाथैरेपी रामबाण का काम करता है। तुलसी और चंदन की खुशबु डाइजेशन से सम्बंधित समस्या को दूर करने में बहुत ही प्रभावी है।
नींद – कई लोगों को नींद ना आने की भी समस्या होती है ऐसे में लैवेंडर , कैमोमाइल , नारंगी आदि खुशबुए भी नींद लेने में बहुत ही कारगर सिद्ध होती हैं। फिर चाहे आप इनके लिए अरोमालैम्प का प्रयोग करें या फिर ऑइल का। इसके अलावा अच्छी नींद के लिए आप तकिये के नीचे लैवेंडर रख कर भी सो सकते हैं।
डिप्रैशन को दूर करना -जैस्मिन और कैमोमाइल की खुशबु ना सिर्फ डिप्रेशन जैसी समस्या से राहत दिलाती है बल्कि यह मूड पर भी बहुत सकारात्मक प्रभाव डालती है।
खूबसूरती बढ़ाएं– रोज़ और जैरेनियम ऑयल में यह गुण होता है जो धुप से झुलसी हुई त्वचा को ठीक कर के उसे एक चमक देती है। इसके अलावा ट्री ऑयल पिम्पल को ठीक करता है तो वहीं रोज़ ऑयल त्वचा को ग्लो दे कर उसकी खूबसूरती बढ़ता है।
फर्टिलिटी बढ़ाएं- शायद आपको सुन कर अजीब लग सकता है जीरे के तेल का प्रयोग फर्टिलिटी बढ़ने के काम में आता है।
हम और आप अक्सर एसेंशियल ऑयल के बारे में सुनते और पढ़ते हैं। यह भी जानते हैं कि आवश्यक तेल के फायदे हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक हैं। लेकिन आवश्यक तेल है क्या यह बहुत ही कम लोगों को पता होता है। एसेंशियल ऑयल या अस्थिर तेल पौधों से प्राप्त अर्क होता है। जिन्हें अलग-अलग निष्कर्षण विधियों द्वारा प्राप्त किया जाता है। आवश्यक तेल प्राप्ति के आधार पर पौधों के अलग-अलग हिस्सों का उपयोग किया जा सकता है। आमतौर पर सबसे ज्यादा और सुगंधित तेल प्राप्त करने के लिए पौधों के फूलों का उपयोग किया जाता है। लेकिन फूलों के अलावा भी दूसरे हिस्से जैसे पत्तियां, छाल, जड़ों, फलों कि छिल्के आदि का भी उपयोग किया जाता है।
आवश्यक तेल इसलिए फायदेमंद माने जाते हैं क्योंकि ये आमतौर पर जड़ी-बूटीयों के मुकाबले 75 प्रतिशत अधिक शक्तिशाली और प्रभावी होते हैं। आवश्यक तेल पूर्ण रूप से प्राकृतिक उत्पाद होता है इसलिए ऐसा माना जाता है कि यह बहुत अधिक प्रभावी होता है। लेकिन इसका यह मतबलब बिल्कुल नहीं है कि इसके नुकसान नहीं होते हैं। यदि सावधानी से उपयोग न किया जाए तो इसके दुष्प्रभाव भी होते हैं क्योंकि ये बहुत ही शक्तिशाली होते हैं। आइए जाने आवश्यक तेल के उपयोग के बारे में।
आवश्यक तेल के उपयोग – (Essential Oil Use) अक्सर यह लोगों के मन में ये प्रश्न उठता है कि आवश्यक तेल का उपयोग कैसे किया जा सकता है। क्या हम इस तेल को सामान्य तेल की तरह उपयोग कर सकते हैं। क्या हम इसे अपनी त्वचा पर सीधे उपयोग कर सकते हैं या यह किस रूप में हमारे लिए फायदेमंद है। इन सभी लोगों के प्रश्नों का जबाब हां है। पर यह भी ध्यान रखें कि यह जिस वनस्पति से प्राप्त किया गया है उसके गुणों का 75 प्रतिशत होता है जो कि बहुत ही शक्तिशाली होता है। यदि आप इसे अपनी त्वचा पर उपयोग करना चाहते हैं तो इसे पतला करके ही उपयोग करें। आप इसे अपने आहार में भी शामिल कर सकते हैं। लेकिन आपको सलाह दी जाती है कि आवश्यक तेलों का उपयोग तब तक न करें जब तक आपको पूरी तरह से समस्या और आवश्यक तेल के गुणों की जानकारी न हो। मौखिक रूप से इस प्रकार के तेलों का उपयोग अपने डॉक्टर की सलाह के बिना न करें क्योंकि इन तेलों में फाइटोकेमिकल्स की अच्छी मात्रा होती है। आइए जाने आवश्यक तेलों में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में।
आवश्यक तेल के पोषक तत्व –वैसे तो सभी आवश्यक तेलों के अपने अलग-अलग गुण और पोषक तत्व होते हैं। ये पोषक तत्व उन पौधों के आधार पर होते हैं जिनसे आवश्यक तेलों को प्राप्त किया जाता है। लेकिन फिर भी एसेंशियल तेलों के कुछ ऐसे सामान्य गुण होते हैं जो सभी तेलों में उपलब्ध होते हैं। आवश्यक तेलों में एंटीमाइक्रोबायल और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं। इनके अलावा इनमें विभिन्न प्रकार के विटामिन, पोषक तत्व और खनिज पदार्थ मौजूद रहते हैं जो हमें स्वास्थ्य लाभ दिलाने में मदद करते हैं। आवश्यक तेलों में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं जो हानिकारक फ्रीरेडिकल्स से हमारे शरीर की रक्षा करते हैं।
ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)