ये हैं दुनिया के, 5 सबसे, खुशहाल देश,लोग नहीं रहते, तनाव में

  वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट (World Happiness Report) के तहत दुनिया के 5 सबसे खुशहाल देशों की लिस्ट जारी की गई…
1 Min Read 0 103

 

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट (World Happiness Report) के तहत दुनिया के 5 सबसे खुशहाल देशों की लिस्ट जारी की गई है. इस साल वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट को 10 साल पूरे हो गए हैं. इस रिपोर्ट में दुनिया के उन सभी देशों को लोगों के सामने रखा जाता है जो कि सबसे ज्यादा खुश हैं. इन देशों को उनकी खुशी के आधार पर लिस्ट किया जाता है. वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट तीन मुख्य कारकों जैसे जीवन मूल्यांकन, सकारात्मक भावनाओं और नकारात्मक भावनाओं पर खुशी को मापती है. तो क्या आप इन खुशहाल देशी की सैर नहीं करना चाहेंगे. आपको बता दें कि पिछले कई सालों की तरह फिनलैंड एक बार फिर दुनिया का सबसे खुशहाल देश चुना गया है.

आइए आपको बताते हैं दुनिया के 5 सबसे खुशहाल देशों के बारे जहां आप घूमने का एक बार प्लान जरूर बनाएं.

फिनलैंड- प्राकृतिक नजारों से भरपूर फिनलैंड लगातार 5वें साल सबसे खुश देशों की लिस्ट में टॉप पर है. हालांकि फिनलैंड कोरोना संक्रमण काल में आर्थिक मंदी से गुजरा था लेकिन यह महामारी भी यहां के लोगों की खुशी को छीन नहीं सकी. फिनलैंड की आबादी लगभग 5.5 मिलियन है. दुनियाभर के लोगों को फिनलैंड में रहने वाले लोगों से प्रेरणा लेनी चाहिए कि कैसे हर परिस्थिति में खुश रहा जाता है. फिनलैंड कई बड़ी झीलों, द्वीपों और जंगलों से घिरा हुआ है. सर्दियों के मौसम में यह और अधिक खूबसूरत हो जाता है. आप भी एक बार फिनलैंड घूमने का प्लान जरूर बनाएं.

डेनमार्क- हैप्पी देशों के लिस्ट में दूसरे नम्बर पर डेनमार्क है. यहां के लोगों की खुशी के पीछे का मुख्य कारण सरकार की मुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल की प्रणाली हैं. डेनमार्क में कुछ फेमस सी बीच, नीली झीलें और सुंदर द्वीप मौजूद हैं जो आपको यहां आने के लिए आकर्षित करेंगे. एक बार डेनमार्क घूमने का प्लान जरूर बनाएं.

आइसलैंड- आइसलैंड ने दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में तीसरा स्थान हासिल किया है. आइसलैंड में लगभग 3,66,000 लोग रहते हैं और अधिकांश आबादी राजधानी रेकजाविक में रहती है. देशवासियों की खुशी में योगदान देने वाली वजहों में उच्च जीवन स्तर, मुफ्त शिक्षा, निम्न बेरोज़गारी और अपराध स्तर का न के बराबर होना है. ऐसे में एकबार आइसलैंड घूमने का प्लान जरूर बनाएं.

स्विटज़रलैंड- स्विट्ज़रलैंड को दुनिया का हनीमून कैपिटल कहा जाता है. कपल्स एक बार स्विटजरलैंड घूमने का प्लान जरूर बनाते हैं. यह दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में से एक है. यहां पर प्रति व्यक्ति उच्च जीडीपी और कम भ्रष्टाचार दर है जिसके चलते यहां के लोग बहुत खुश हैं. स्विटरजरलैंड कई मशहूर बैंकों, डिज़ाइनर घड़ियों और चॉकलेट का देश है. जिंदगी में एकबार स्विटरजरलैंड घूमने का प्लान जरूर बनाएं.

नीदरलैंड- इस साल नीदरलैंड ने सबसे खुशहाल देशों की लिस्ट में 5वां स्थान हासिल किया है. आपको बता दें कि यहां रह रहे लोगो की ज़िंदगी और ऑफिस में एक अच्छा संतुलन बना रहता है. यहां के लोग अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को कभी एक नहीं करते हैं. वह दोनों को एक जैसा समय देते हैं. यहां पर उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध है और अपराध दर भी काफी कम है. इसके अलावा, इस देश का एक आकर्षक इतिहास भी है जो पर्यटकों को अपनी तरफ खींचता है. एक बार नीदरलैंड घूमने का भी प्लान जरूर बनाएं.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *