मुंबई में दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 का आयोजन हुआ। इस खास समारोह में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। अवॉर्ड सेरेमनी में आलिया भट्ट और रेखा ने अपनी खूबसूरती से चार चांद लगा दिए। अवॉर्ड सेरेमनी में क्या खास रहा, आइए जानते हैं।इस अवॉर्ड समारोह में आलिया और रेखा के अलावा अनुपम खेर, वरुण धवन और ऋषभ शेट्टी समेत अन्य सितारों ने भी शिरकत की। समारोह में कई फिल्मी हस्तियों को सम्मानित किया गया। बता दें कि अवॉर्ड फंक्शन में आलिया भट्ट ने अपने पति और एक्टर रणबीर कपूर की तरफ से अवॉर्ड ट्रॉफी ली। रणबीर को फिल्म ‘ब्रह्मस्त्र’ के लिए यह अवॉर्ड मिला है। रणबीर कपूर फिलहाल अपने काम के सिलसिले में व्यस्त हैं, इस कारण आलिया अकेले ही इस अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचीं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वर्ष दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड्स में आलिया भट्ट को फिल्म ‘गंगूबाई काठियावड़ी’ के लिए यह अवॉर्ड मिला है। बता दें कि संजय लीला भंसाली की यह फिल्म बीते वर्ष रिलीज हुई थी। दिलचस्प बात यह है कि अवॉर्ड फंक्शन में आलिया को यह अवॉर्ड एक्ट्रेस रेखा के हाथों मिला।
View this post on Instagram
फिल्म ‘कांतारा’ फेम साउथ एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी को भी फेस्टिवल में बेस्ट प्रॉमेसिंग एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कुछ समय पहले ही ये जानकारी सामने आई थी कि उन्हें सम्मान मिलेगा।
दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड्स में एक्टर वरुण धवन और अनुपम खेर भी एक साथ रेड कार्पेड पर नजर आए। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ स्पेशल बॉन्डिंग शेयर करते नजर आ रहे हैं।