धर्मेंद्र का पहला लुक, सूफी संत शेख सलीम चिश्ती के, किरदार में खूब जचे

  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र वेब सीरीज ‘ताज डिवाइडेड बाय ब्लड’ के साथ अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार…
1 Min Read 0 146

 

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र वेब सीरीज ‘ताज डिवाइडेड बाय ब्लड’ के साथ अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार हैं। जी5 पर प्रीमियर होने वाली इस सीरीज की घोषणा 14 फरवरी को जायंट स्ट्रीमर द्वारा की गई थी। यह सीरीज एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें मुगल साम्राज्य से जुड़ी चीजों को दर्शाया जाएगा। इस सीरीज से दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने आज अपना लुक साझा कर दिया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

ताज डिवाइडेड बाय ब्लड’ में धर्मेंद्र के अलावा नसीरुद्दीन शाह, अदिति राव हैदरी, शुभम कुमार मेहरा, आशिम गुलाटी सहित कई सितारे मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। सीरीज में अनारकली की भूमिका में अदिति राव हैदरी, सलीम की भूमिका में आशिम गुलाटी और जोधा बाई की भूमिका में संध्या मृदुल नजर आएंगी। वहीं, आज अभिनेता ने सूफी संत शेख सलीम चिश्ती के किरदार में अपने पहले लुक को फैंस के साथ साझा कर उन्हें चौंका दिया।

“ताज डिवाइडेड बाय ब्लड’ से अभिनेता के दो लुक शेयर हुए हैं। पहली तस्वीर में उन्हें लाल रंग की सूफी संत कॉस्टयूम पहनी हुई है और साथ में उनकी सफेद बढ़ी हुई दाढ़ी है। धर्मेंद्र ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘दोस्तों मैं ताज में शेख सलीम चिश्ती का किरदार निभा रहा हूं,जो एक सूफी संत थे। मेरा छोटा और बहुत ही महत्वपूर्ण किरदार है। आप सबकी शुभकामनाएं चाहिए।’ इसके अलावा उन्होंने एक और लुक शेयर किया, जिसमें वह कुर्सी पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

रोनाल्ड स्कैल्पेलो के निर्देशन में बनी ‘ताज डिवाइडेड बाय ब्लड’ की कहानी साइमन फैंटाजो ने लिखी है। बता दें कि यह सीरीज अकबर के शासन काल के बारे में है जो अपनी भव्य विरासत के लिए एक उत्तराधिकारी की तलाश में है। यह जल्द ही जी5 पर आने वाली है।

 

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *